Home > अवध क्षेत्र > मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं की जागरूकता हेतु मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं की जागरूकता हेतु मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सीतापुर। (सू0वि0) मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं की जागरूकता हेतु मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन बिसवां नगर क्षेत्र के श्रीराम चम्पा देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक आर0पी0 सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थानों से काफी संख्या में महिला आरक्षी एवं बिसवां क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सशक्तीकरण के लिए ’मिशन शक्ति’ अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा समाज और देश का विकास तभी सम्भव है जब देश की लड़कियां और महिलाएं अपनी पूर्ण क्षमता का उपयोग करके आगे बढ़े। यही मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य भी है। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारी संस्कृति में सदैव महिलाओं को उच्च स्थान दिया जाता रहा परन्तु यह बात भी सत्य है कि विगत 100-200 वर्षों में उन पर लगाये गए प्रतिबंधों के कारण उन्हें पर्याप्त अवसर नही मिल सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में महिलाएं आगे निकल रही है तथा तरक्की के नित नए आयाम प्राप्त कर रही है। ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधित्व से लेकर प्रत्येक क्षेत्र में लड़कियों और महिलाओं का प्रतिशत बढ़ा है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अवसर मिलने पर वह सभी क्षेत्रों में नए आयाम प्राप्त कर सकती हैं। जिलाधिकारी ने सभी से अपील करते हुये कहा कि परिवार,समाज एवं विभिन्न संस्थाओं में महिलाओं को उचित स्थान दें इससे हमारा देश प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आर0पी0 सिंह, उपजिलाधिकारी बिसवां सुरेश कुमार, क्षेत्राधिकारी बिसवां सुशील सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं मौजूद रहीं। विशेष अभियान मिशन शक्ति के अंतर्गत जिलाधिकारी महोदय सीतापुर के निर्देशन में, महिला एवं बाल कल्याण विभाग व बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा जनपद सीतापुर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में मुन्ना जादूगर द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिस में उपस्थित लोगों को नारी सशक्तिकरण नारी सम्मान आदि के विषय में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध होने वाली हिंसा से रोकथाम लैंगिक समानता पर जानकारी दी गई। मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर नारी सशक्तिकरण के बैनर व पंपलेट के माध्यम से महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न के अंतर्गत महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा के संबंध में आवाज उठाने हेतु जागरूक किया गया तथा सहायता के प्रावधान से अवगत कराया गया। सांस्कृतिक दल सदस्य सुश्री सुनीता वर्मा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध होने वाली हिंसा से रोकथाम लैंगिक समानता पर जानकारी दी गई। मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के तहत सांस्कृतिक दल के सदस्यों द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को घरेलू हिंसा दहेज उत्पीड़न के अंतर्गत महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा के संबंध में आवाज उठाने हेतु जागरूक किया गया तथा सहायता के प्राविधान से अवगत कराया गया। बालिकाओं व महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 181, 112, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, आदि आपातकालीन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण से संबंधित पंपलेट वितरित कर महिला शक्ति को सर्वोपरि बताते हुए नारी एक रूप अनेक का नारा लगाया गया। महिला उत्पीड़न से बचाव के प्रति जागरूक करने हेतु बाल विकास परियोजना अधिकारियों, जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मचारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सहयोग से जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक आदि गतिविधियां संपन्न की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *