Home > अवध क्षेत्र > भारतीय किसान मंच प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह के निवास स्थान ढोलई कलां में आज संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक आहुत की गई ।

भारतीय किसान मंच प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह के निवास स्थान ढोलई कलां में आज संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक आहुत की गई ।

सीतापुर। किसान मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष पारुल भार्गव जी, भारतीय किसान यूनियन टिकैत से प्रदेश सचिव उमेश पाण्डे जी संगतिन किसान मजदूर संगठन से ऋचा सिंह, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन से पिंदर सिंह सिद्धू व सिख प्रतिनिधि बोर्ड से सरदार निर्भय सिंह सहित पदाधिकारी साथी मौजूद थे किसान विरोधी अध्यादेशों के विरुद्ध चल रहे आंदोलन में भाजपा सरकार द्वारा अपनाए जा रहे अड़ियल रवैय्ये के कारण आंदोलन में अब तक दर्जनों किसान शहीद हो चुके हैं परन्तु जिम्मेदारों के चेहरे पर जूं तक नहीं रेंग रही है
चर्चा में भविष्य की रुपरेखा पर विचार विमर्श किया गया भा०कि०मं०के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि वर्तमान में शासन द्वारा किसानों के प्रति दुर्भावना का व्यौहार किया जा रहा है पारुल भार्गव ने कहा कि हम सबको एकजुट होकर संघर्ष करना होगा उमेश पाण्डे जी ने कहा कि रुपरेखा ऐसी होनी चाहिए जिससे हम अपने हक हासिल कर सकें ऋचा सिंह ने कहा कि वर्तमान में शासन की कार्यशैली तुगलक जैसी है, सच से मुंह छुपाकर झूठ का डंका बज रहा है शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि किसानों और मजदूरों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा वरना हम सभी को गुलामी के लिए तैयार रहना होगा राष्ट्रीय किसान मंच जिला अध्यक्ष धीरज पांडे ने कहा कि आजादी के बहत्तर वर्षों में हमेशा से अधिक शोषण गरीबों का हुआ है और अब हम सभी का जाग जाने का समय है सिख प्रतिनिधि मंडल से निर्भय सिंह ने कहा कि यह लड़ाई जाति, धर्म की नहीं पूंजीपतियों के पास गिरवी रखने के खिलाफ है!बैठक में विचार विमर्श कर भविष्य की रणनीति की चर्चा में भारतीय किसान मंच प्रदेश महासचिव सचेन्द्र दिक्षित,प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब अहमद,प्रदेश उपाध्यक्ष चौ०अनिल कुमार राज, प्रदेश संयोजक अल्पना सिंह, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, जिला अध्यक्ष अंबुज श्रीवास्तव,रश्मि विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष लखनऊ, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शोभा लोधी, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र राज, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह, गुड्डी, मनीष कुमार,शिवाय शुक्ला, इमरान,आकाश कुमार, आदित्य आदि साथी उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *