Home > अवध क्षेत्र > भक्तो ने नम आँखों से मां दुर्गा को विदाई दी।

भक्तो ने नम आँखों से मां दुर्गा को विदाई दी।

संवाददाता ,सत्यपाल सिंह
सीतापुर। अटरिया– नवरात्र भर तक चली दुर्गा पूजा महोत्सव के बाद सोमवार को भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। जब मां को विदा करने की बारी आई तो उत्साह के साथ गम का माहौल भी था। अटरिया कस्बे के पुरानी बाजार में द्वितीय दुर्गा पूजा महोत्सव में सुबह से भक्ति के साथ लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। महोत्सव के अंतिम दिन विसर्जन के लिए मां दुर्गा, गणेश,लक्ष्मी व हनुमान जी की मूर्तियों की शोभायात्रा पूरे अटरिया कस्बे में निकाली गई। भक्तों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। माता रानी के जयघोष के साथ मूर्ति को विसर्जित करने के लिए भटपुर घाट ले जाया गया, जहा पर पारंपरिक रूप से आरती कर मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति को गोमती नदी के किनारे विसर्जित कर दिया गया। लोगों में माता की प्रतिमा के साथ सेल्फी लेने का उत्साह भी दिखा। इस दौरान कार्यक्रम व्यवस्थापक पंडित अभिषेक शुक्ला, वायुनायक कश्यप, भूपेंद्र सिंह, राहुल पटेल, सचिन यादव, तेज़ प्रताप सिंह, मयंक शुक्ला अंकित गिरी, हर्षित बाजपेयी, सुधांशू बाजपेयी, उत्तम कश्यप, सत्यम कुशवाहा, अजीत कुमार सिंह, सेनानायक कश्यप समेत भक्तजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *