Home > अवध क्षेत्र > अपने आप को कोस रहा है मनवा अतरौली संपर्क मार्ग

अपने आप को कोस रहा है मनवा अतरौली संपर्क मार्ग

संवाददाता, सत्य पाल सिंह
सीतापुर। सीतापुर सिधौली नेशनल हाइवे से मनवा तिराहे से होते हुए अतरौली जाने वाला संपर्क मार्ग जर्जर है। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी वादा किया था। कि उत्तर प्रदेश में सड़कों को गड्ढा मुक्त करेंगे। यह शासन प्रशासन की उदासीनता का परिणाम है। या तो फिर मुख्यमंत्री जी के आदेश पर अमल नहीं किया जा रहा है। जब इसी मार्ग पर कृषि विज्ञान केन्द्र अंबर पुर में स्थित हैं। अधिकारियों का आना जाना अक्सर बना रहता है। लेकिन हाईवे पर से मनवा होते हुए अतरौली जाने वाला आज भी ज्यों का त्यों पड़ है। जबकि यह संपर्क मार्ग कानपुर बाईपास है जो अतरौली संडीला हो कर कानपुर के लिए जाता है। पूरा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। पता ही नहीं चल रहा है कि डामर रोड हैं। राहगीरों व क्षेत्र के ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानी होती हैं। पैदल चलना भी मुश्किल इतना उबड़ खाबड़ गड्ढों में मार्ग तब्दील हो गया है। अक्सर लोगों में दुर्घटना होने की आशंका व भय बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *