Home > अवध क्षेत्र > चुनावी रेस से बाहर होंगे कई धुरंधर

चुनावी रेस से बाहर होंगे कई धुरंधर

गोरखपुर। विधानसभा चुनाव में करारी पराजय के बाद पार्टी को डूबती नैया मानने वाले सपा के आधा दर्जन से अधिक पार्षद अब साइकिल की सवारी छोड़ने का इरादा बना चुके हैं। सपा के कुछ पार्षदों ने इस सिलसिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की। सपा पार्षदों ने पार्टी में घुटन की शिकायत करते हुए भाजपा में शामिल होने की इच्छा जतायी है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी से नाता तोड़ने का मूड बनाने वाले सपा पार्षदों की संख्या आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है। विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद सपा ने इस बार के नगर निकाय चुनाव को मजबूती से लड़ने का निर्णय लिया है। इसके लिए पार्टी प्रत्याशी अबकी दफा सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। लेकिन नगर निगम चुनाव करीब आने के साथ ही सपा में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न होने लगी है। पार्टी के कुछ पार्षदों को अब लगने लगा है कि साइकिल पर सवारी करने से उनका राजनीतिक सफर अब डंवाडोल हो सकता है। लिहाजा इन पार्षदों ने भाजपा में अपनी संभावनाओं को टटोलना शुरू कर दिया है। बीते दिनों पार्टी के आधा दर्जन पार्षदों ने इसको लेकर भाजपा के एक विधायक से मुलाकात भी की थी। हालांकि भाजपा विधायक ने इसे पार्टी का मामला करार देते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया था। भाजपा में शामिल होने को लेकर सपा के कुछ पार्षद दो दिनों से लखनऊ में डेरा डाले हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *