Home > अवध क्षेत्र > याद किए गये स्व0 डा0 राममनोहर लोहिया

याद किए गये स्व0 डा0 राममनोहर लोहिया

लोहिया के बताये रास्ते और मुद्दों को लेकर चल रहे वर्तमान राजनैतिक दल
कानपुर नगर | प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल की अध्यक्षता तथा नीरज गुप्ता के संयोजन में एक पुष्पाजंली सभा व विचार गोष्ठी का आयोजन प्रसपा कार्यालय इन्दरा नगर, जीटी रोड पर किया गया, जिसका संचालन महासचिव सचिन वोहरा ने किया। सर्व प्रर्थम प्रसपा ग्रामीण के पदाधिकारियों ने महान समाजवादी चिंतक स्व0 राम मनोहर लोहिया की 52वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रृद्धांजली अर्पित की। इस दौरान डा0 लोहिया के जीवन के वियष में प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल ने कहा कि आप 1928 से अखिल भारतीय विधार्थी सगठन में सक्रीय हुए। वहीं 1942 में इलाहाबाद में कांग्रेस के अधिवेशन में लोहियाजी ने खुलकर नेहरू का विरोध किया। कहा 30 सितंबर 1967 को लोहियाजी को नई दिल्ली के विलिंग्डन अस्पताल म पौेरूष ग्रंथि के आपरेशन के लिए भर्ती किया गया जहां 12 अक्टूबर को उनका देहात 57 वर्ष की आयु में हो गया। वहीं नीरज गुप्ता ने कहा राम मनोहर लोहिया चाहते थे कि दुनिया भर के सोशलिस्ट एकजुट होकर मजबूत मंच बनाये व मानते थे कि अधिक समय तक सत्ता में रहकर कांगेस अधिनायकवादी हो गयी थी और वह उनके खिलाफ संघर्ष करते रहे। सचिन वोहरा ने कहा लोहिया के समाजवादी आंदोलन की संकल्पना के मूल में अनिवार्यता विचार और कर्म की उभय उपस्थिति थी, जिसके मूर्तिमंत स्वरूपा डा0 लोहिया थे और आजन्म उन्होने कर्म और विचार की इस संयुक्ति को अपने आचरण से जीवन्त उदाहरण भी प्रस्तुत किया। उन्होने कहा नर नारी समातना , चमडी रंग पर रची राजकीय, आर्थिक औ दिमागी असमानता, परदेसी गुलामी की खिलाफत, निजी पूंजी की विषमताओं की खिलाफत व आर्थिक समानता की योजना तथा अस़्त्र-शस्त्र के खिलाफ और सत्याग्रह के लिए क्रान्ति जैसे क्रांतियों के वह जनक थे। वे सभी अन्यायो के विरूद्ध एक साथ मोर्चा खोलने के पक्षपाती थे। उन्होने इस क्रान्तियों पर कहा ऐसी दुनिया बनाये कि जिसमें आन्तरिक शांति और बाहरी या भौतिक भरा पूरा समाज बन पाये। इस दौरान ग्रामीण जिलाध्यक्ष शिव मोहन सिंह चंदेल, प्रमुख महासचिव सचिन वोहरा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति जिलाध्यक्ष अमित कठेरिया, महेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष कल्याणपुर, अशोक कुमार, दीपक शुक्ला, अरूण यादव, अजय भदोरिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *