Home > अवध क्षेत्र > वृक्षारोपण व गोष्ठी का आयोजन

वृक्षारोपण व गोष्ठी का आयोजन

महिला सदस्यों सहित सभी ने किया वृक्षारोपण
कानपुर नगर | स्वतंत्रा संग्राम के अमर सैनानी तथा समाजवादी आन्दोलन को आगे बढाने में अ पना जीवन नयोछावर कने वाले प्रख्यात लोहियावादी विचारक स्व0 रेवा शंकर त्रिवेदीजी की पुण्यतिथि के अवसर पर लोहिया ्रपतिमा स्थल फूलबाग में वृक्षारोपण व गोष्ठी का आयोजन डा0 राम मनोहर लोहिया स्मारक समिति द्वारा किया गया जिसका संचालन अम्बर त्रिवेदी ने किया तथा समिति के महिला सदस्यों ने पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए वृक्षारोपण किया। अध्यक्षता कर रहे प्यारे लाल गुप्त ने कहा स्व0 रेवा षंकर त्रिवेदी की स्वतंत्रा आन्दोलन में भूमिका को भुलाया नही जा सकता। कहा रेवाजी फासफोरस अपने मुख में रखते थे क्योंकि फासफोरस गीली रहने तक सही और सूखते ही आग पकड लेती थी। उसे मुख से निकाल कर कपडो की ंगांठो में रगड देते थे जिसके सूखते ही अंगें्रजो के मंगाये गये कपडे जलकर राख हो जाते थे। वह नये नये तरीके निकाल कर अंग्रेजों को हर समय देश छोडने पर मजबूर करते थे। उन्हे खतरनाक जेल चुनार के किले में 18 माह तक कैद रखा गया था। कार्यक्रम में बरजंग लाल जिन्दल, अशोक केसरवानी, सुरेश गुप्ता, अरूण शुक्ला, अन्नू वर्मा, अनूप निगम, प्रतिभा त्रिवेदी, मंजू गुप्ता, माया, समन, अलका, सीपी ओमर, अनिल गुप्ता, सीमित त्रिवेदी, शशी शर्मा, अंजली निगम, अशोक गुप्ता, अर्पित, शेखू अग्रवाल, गोपी बाजपेयी, श्याम तिवारी, देवेश अवस्थी, हंसराज गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, अनिल सोनकर, हीरा गुप्ता, किशन गुप्ता, सुशील गुप्ता, एश्वर्य तिवारी, अनुज निगम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *