Home > अवध क्षेत्र > विजय सिंह मर्तोलिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने भाजपा गद्दी छोड़ो का आह्वाहन किया

विजय सिंह मर्तोलिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने भाजपा गद्दी छोड़ो का आह्वाहन किया

कानपुर। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के तत्वधान में अनुराग पाल राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व में बिठूर विधानसभा मकसूदाबाद में विजय सिंह मर्तोलिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने भाजपा गद्दी छोड़ो का आह्वाहन किया जिसमें 500 कांग्रेस के सिपाहियों ने भाग लिया और पैदल मार्च किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय सिंह मर्तोलिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस थे। आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा भाजपा प्रदेश और केंद्र में बुरी तरीके से फेल हो चुकी है। क्योंकि दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है और आम जनमानस की परेशानियां भी बढ़ती जा रही है डीजल पेट्रोल तो महंगा हो ही रहा है साथ में खाद्य सामग्री भी महंगी हो रहे हैं। कड़वा तेल आम जनमानस की पहुंच से बाहर हो रहा है। जिससे किसान, मजदूर, रेडी वाले रिक्शेवाले पान की गुमटी वाले असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का जीना दूभर हो गया है। भाजपा सिर्फ सरकारी कंपनियों को बेचने का काम कर रही है। और गिने-चुने उद्योग पतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है जोकि बहुत शर्मनाक और निंदनीय है भाजपा सरकार को तत्काल प्रभाव में गद्दी छोड़ देनी चाहिए और पुनः चुनाव कराना चाहिए चुनाव होते ही पता चल जाएगा भाजपा के काले कारनामों का खुलासा होगा और जिन्होंने भी भ्रष्टाचार किया भ्रष्टाचारी निश्चित तौर पर जेल की सलाखों के पीछे होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय सिंह मर्तोलिया अनुराग पाल राजीव द्विवेदी नरेंद्र चंचल कुशवाहा गौरव द्विवेदी सुमित गुप्ता अजय तिवारी मोहम्मद अरशद आदि लोग मौजूद रहे।
अवध की आवाज कानपुर मुख्य संवाददाता कुलदीप सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *