फर्रुखाबाद (यूएनएस)। बीती रात सौतन के पुत्र ने वृद्धा को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतारा दिया। पुलिस नें आरोपियों को हिरासत में ले कर मुकदमा दर्ज लिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तकीपुर निवासी केहरी गिहार की दो पत्नियाँ 70 वर्षीय दुर्गा व फूलमती है। दुर्गा का पुत्र सुशील खरबूजा बेचनें का कार्य करता है। वही फूलमती का पुत्री रामप्रकाश है। परिजनों ने बताया कि रामप्रकाश ने सुशील का तरबूज खा लिया। जिस पर विवाद हुआ। विवाद के दौरान बीच में आयी दुर्गा को रामप्रकाश ने चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पंहुची और आरोपी रामप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। रामप्रकाश का आरोप है कि उसने हत्या नही की। उसकी आँखों में सुशील ने मिर्चा डाल दिया था। जिसके बाद खुद सुशील ने ही अपनी माँ की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर रामप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।