Home > अवध क्षेत्र > कानपुर महानगर में घर-घर कुंडी खटखटा कर 2022 के चुनाव का जनसंपर्क का शुभारंभ

कानपुर महानगर में घर-घर कुंडी खटखटा कर 2022 के चुनाव का जनसंपर्क का शुभारंभ

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के बूथ विजय अभियान के अंतर्गत आज भाजपा कानपुर महानगर उत्तर के सभी बूथों पर किए जाने वाले पन्ना प्रमुखों के स्वागत सम्मान की कड़ी का शुभारंभ एवं घर-घर कुंडी खटखटा कर 2022 के चुनाव का जनसंपर्क का शुभारंभ भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कानपुर उत्तर जिला अध्यक्ष सुनील बजाज के साथ महात्मा गांधी कॉलेज विजयनगर के बूथ संख्या 217 से बूथ प्रमुखों व पन्ना प्रमुखों एवं मंडल के पदाधिकारियों के साथ किया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष ने आम जनमानस के बीच भारतीय जनता पार्टी के केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों का एक पत्रक वितरित किया साथ ही घर घर जाकर आम जनमानस से संवाद भी स्थापित किया। उसी बूथ के अंतर्गत ही सभी ने मन की बात को भी सुना। भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह  ने कार्यकर्ताओं को संगठन नीति समझाते हुए कहा कि पार्टी सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी नीति को लेकर आगे बढ़ रही है। जिससे संगठन की बूथ समितियां और पन्ना प्रमुख मिलकर बूथ विजय अभियान के तहत आगामी चुनाव के सफलता की इबारत लिखेंगी। जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुनाव को गंभीरता से लेने की जरूरत है क्योंकि प्रदेश में विरोधी दलों की अनैतिक नीति को जनता ने नकार दिया है आम जनमानस को भारतीय जनता पार्टी की सरकार से ही आस है जिसे हमारा संगठन वह हमारी सरकार पूरा करने में कोई भी कमी नहीं छोड़ेंगे। इसके साथ ही बूथ पर संपर्क स्वागत एवं मन की बात के दौरान जिला महामंत्री वीरेश त्रिपाठी जीतेंद्र शर्मा( राजू शर्मा )जिला मंत्री धीरज बाल्मिक सतीश आदि उपस्थित रहे।
कानपुर महानगर संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *