Home > अवध क्षेत्र > कानपुर महानगर एकलव्य क्लासेस से छात्र सैनिक स्कूल गुरुकुल कुरुक्षेत्र एवं ओक ग्रोव स्कूल मसूरी के लिए चयनित

कानपुर महानगर एकलव्य क्लासेस से छात्र सैनिक स्कूल गुरुकुल कुरुक्षेत्र एवं ओक ग्रोव स्कूल मसूरी के लिए चयनित

*अवध की आवाज*
*लखनऊ से प्रकाशित समाचार पत्र*

कानपुर। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए एकलव्य क्लासेस हरजिंदर नगर कानपुर से दिव्यांश एवं सनंतत का चयन हुआ है चयन होने से उनके स्कूल कोचिंग संस्थान के शिक्षकों सहपाठियों वह परिजनों में खुशी की लहर है। कानपुर के मंगला विहार निवासी जितेंद्र कुमार के पुत्र दिव्यांश का सैनिक स्कूल अमेठी एवं उन्नाव के निवासी राजकुमार कुशवाहा के पुत्र सनंतत कुशवाहा ने सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ क्वालीफाई किया है सैनिक स्कूल 2021 की परीक्षा में क्वालीफाई करने के बाद उनका मेडिकल टेस्ट होगा इसके बाद दोनों छात्रों का प्रवेश कक्षा 6 में लिया जा सकेगा। इनके अलावा एकलव्य क्लासेस से दो अन्य छात्र रूद्र प्रताप सिंह एवं सौर्यम सिंह का चयन प्रतिष्ठित गुरुकुल कुरुक्षेत्र में कक्षा नवम में हुआ है साथ ही उल्लिखित स्नातक कुमार की बड़ी बहन स्मृति का चयन उत्तर रेलवे द्वारा संचालित प्रतिष्ठित ओक ग्रोव स्कूल मसूरी में हुआ।

*अवध की आवाज कानपुर वरिष्ठ संवाददाता कुलदीप सिंह*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *