उन्नाव। पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशानुसार जनपद उन्नाव में पशुपालन/ ईंट भठ्टों में काम करने वाली महिलाओं व लड़कियों एवं स्कूल/कॉलेज छोड़ चुकी बच्चियों/लड़कियों व नगरीय/ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं / महिलाओं को जागरुक करने हेतु मिशन शक्ति के तहत 07 दिवसीय अभियान की शुरूआत की गई। उपरोक्त क्रम में समस्त थानों की एन्टी रोमियो स्क्वाड/ शक्ति मोबाइल द्वारा विभिन्न ग्रामों/मोहल्लों तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों/पशुपालन इकाईयों/ ईंट भठ्टों में जाकर उपस्थित महिलाओं/ बालिकाओं को जागरूक करते हुए आपात पुलिस सेवाओं के संबन्ध में जानकारी दी गई एवं आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबरों 112,1090,102,108,181,1076,1098 आदि को बिना संकोच प्रयोग हेतु अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त सभी को महिला संबन्धी विभिन्न कानूनों जैसे ट्रिपल तलाक, धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम, पॉक्सों एक्ट व छेड़छाड़ आदि से संबन्धित धाराओं / कानूनों से अवगत कराया गया।साथ ही थानों पर बनी महिला हेल्प डेस्क की उपयोगिता एवं डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षियों के नियुक्त रहने से आने वाली शिकायतकर्ताओं/पीड़िताओं की निजता का ध्यान रखते हुए समस्याओं के निराकरण कराये जाने के संबन्ध में भी जानकारी दी गई।