Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > जिलाधिकारी ने राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर अयोध्या का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर अयोध्या का किया निरीक्षण

अयोध्या | जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर अयोध्या का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने क्वॉरेंटाइन वार्ड की व्यवस्थाओं को भी देखा। मरीजों और डॉक्टरों के लिए भोजन की व्यवस्थाओं की ली विशेष जानकारी।कोविड-19 के बचाव व इलाज के सभी आवश्यक सुविधाओं के द्वारा आवश्यक निर्देश दिया। इसी क्रम में लॉक डाउन का सख्ती से पालन करते हुए आज सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह क्षेत्राधिकारी नगर अनिल कुमार चौरसिया व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर नीतीश कुमार श्रीवास्तव ने अपने सभी चौकी प्रभारियों के साथ गाड़ियों से पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से अपील की कि सभी लोग अपने अपने घरों में रहे | होम डिलीवरी का पालन करें जान है तो जहान है | अपने जीवन से मत खेलें महामारी से दूर रहें दूरी बनाए रखें | समय-समय पर हाथ को धोते रहें | भीड़-भाड़ ना करें प्रधानमंत्री ने मोदी के बताए हुए संदेशों का पालन करें | अगर आपको किसी भी चीज की आवश्यकता है तो डायल 112 पर कॉल करें | आप भी समस्या का समाधान तुरंत होगा लेकिन आप बेवजह घर के बाहर निकले हैं ना ही किसी को निकलने की हिदायत दें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *