Home > अवध क्षेत्र > दुद्धी के तहसील दिवस में   55 मामले आएं  जिसमे  3  का निस्तारण

दुद्धी के तहसील दिवस में   55 मामले आएं  जिसमे  3  का निस्तारण

दुद्धी। स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में विभिन्न समस्याओं से युक्त कुल 55 मामले आएं जिसमें से 3  मामले मौके पर निस्सारित किया गया। तहसील दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी भानुप्रताप सिंह ने किया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में आएं जन शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौके पर जाकर एक सप्ताह अन्दर अवश्य करें। तहसील दिवस में आएं प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जायगी।  इस मौके पर तहसीलदार मृत्युंजय सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी मनमोहन पाण्डेय तथा अनिल कुमार सिंह, बीडीओ दुद्धी प्रवीणानन्द, कोतवाल विनोद यादव, विंढमगंज थाना प्रभारी अरविन्द यादव, म्योरपुर थाना प्रभारी राजेश यादव, सीडीपीओ संगीता वर्मा, रेंजर बघाड़ू अनुज कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *