Home > अवध क्षेत्र > चारागाह की भूमि पर अवैध रूप से बोई गयी गन्ने की खेती पर चली जेसीबी

चारागाह की भूमि पर अवैध रूप से बोई गयी गन्ने की खेती पर चली जेसीबी

बहराइच। आरएनएस। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के तहत सार्वजनिक व ग्राम समाज की सम्पत्तियों पर अवैध कब्जे एवं अतिक्रमण हटाओं अभियान के अन्तर्गत सदर तहसील में उप जिलाधिकारी गौरांग राठी आईएएस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत नायब तहसीलदार विन्दु कुमार मिश्र के नेतृत्व में जिला मन्त्री त्रियुगी नरायन शुक्ला, सहयोगी लेखपाल राम कुबेर वर्मा, अहमद हुसेन, अवधेश कुमार, मंशाराम, संजीव कुमार, विनय कुमार उपाध्याय, राममूर्ति मिश्र तथा प्रशिक्षु लेखपाल रोहित शुक्ला आदि एवं पुलिस टीम में उप निरीक्षक विजय कुमार मल्ल के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल के साथ ग्राम-गुदुवापुर व अहिराटांड़ में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान चरागाह खाते की लगभग 3.5 हेक्टेयर भूमि में लगे गन्ने की फसल को जेसीबी मशीन व हैरो हल से क्षतिग्रस्त करा कर सम्बन्धित ग्राम प्रधान को मौके पर ही कब्जा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *