वार्डों का नपं चेयरमैन ने देखा हाल
बलिया: नगर के विभिन्न वार्ड क्षेत्रों का बुधवार को चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने भ्रमण किया और वार्डों में जलनिकासी, गंदगी की व्यवस्था का स्वयं जायजा किया। इस दौरान कई मुहल्लों में नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने खुले नालियों को पत्थर से ढकने व पत्थर लगाने का संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया। साथ ही बरसात पूर्व ही जलजमाव के संभावित स्थानों पर समय रहते आवश्यक कदम उठाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया। श्री गुप्त ने कहा कि नगर के विकास हेतु हर आवश्यक कदम उठाये जायेंगे। विकास के मामले में किसी तरह की दखल कतई बर्दाश्त नहीं होगा और हर रुकावटों से सख्ती से निपटा जायेगा। चेयरमैन ने वार्ड सं. 11, 12, 4, 5, 7 व वार्ड सं. 8 का भ्रमण किया। इस दौरान समाजसेवी अंजय राव, अमित जायसवाल, मृत्युंजय गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, आलोक गुप्ता, राममनोहर गांधी, राजेश गुप्ता, विनोद जायसवाल, गुड्डू जायसवाल, प्रेमचंद्र जायसवाल, मुन्ना वर्मा, विक्की मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।