अम्बिकानन्द त्रिपाठी
अयोध्या | गोण्डा के नन्दनी नगर डिग्री कालेज में आयोजित होने वाले राष्टीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करने वाले थे इससे पहले ही कार्यक्रम स्थल को गुब्बारे से सजाने का काम हो रहा था। कि अचानक जिस हाइड्रोजन सिलेंडर से गुब्बारे को फुलाया जा रहा था वह अचानक फट गई।जिससे गुब्बारा फुला रहे अयोध्या के राठहवेली व ख़्वासपुरा के दो युवक जख्मी हो गये। जिन्हें तत्काल अयोध्या जिला चिकिसलय में लाया गया जहाँ हालत गंभीर देखते हुए दोनों घायलों को लखनऊ के लिये रेफर कर दिया गया। वही लखनऊ ले जाते समय एक युवक राकेश भारती की मौत होगी जबकि घायल युवक मंसूर का इलाज चल रहा हैं। बताते चले कि जिस नन्दनी नगर डिग्री कालेज में कुश्ती प्रतियोगिता होनी थी वह गोण्डा के सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का हैं। उसी का शुभारंभ करने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगिआदित्य नाथ गोण्डा आये थे। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया हैं।