Home > अवध क्षेत्र > भारतीय मानवाधिकारी एसोसिएशन जिला इकाई, सीतापुर के संजय शर्मा जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत

भारतीय मानवाधिकारी एसोसिएशन जिला इकाई, सीतापुर के संजय शर्मा जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत

सीतापुर | भारतीय मानवाधिकारी एसोसिएशन की बैठक जिला कार्यालय में की गयी। जिसमें मुख्य अतिथि अनिल शर्मा जी राष्ट्रीय कल्याण सचिव का संजय शर्मा एवं संजय दीक्षित ने स्वागत किया। भारतीय मानवाधिकारी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग चन्द्रवंशी के द्वारा संजय शर्मा  को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया तथा उनको नई कार्यकारिणी गठित करने का आदेश दिया गया। अनिल शर्मा जी राष्ट्रीय कल्याण सचिव जी ने भारतीय मानवाधिकारी एसोसिएशन जिला कार्यालय स्टेशन रोड, सीतापुर का शुभारम्भ किया तथा जिलाध्यक्ष संजय शर्मा जी को शपथ दिलायी। संजय शर्मा जी के जिलाध्यक्ष बनने पर सभी पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिले के मुख्य पदाधिकारी संजय दीक्षित जिला उपाध्यक्ष, आशुतोष शुक्ला एडवोकेट विधि सचिव, मिथिलेश बाजपेई तहसील अध्यक्ष सिधौली, दिनेश परासर, ज्ञानु दीक्षित, रामसागर यादव, आशीष गौड़, नितिन शर्मा, अभिषेक, विनोद गुप्ता, महावीर विश्वकर्मा एवं छोटेलाल यादव सहित जिले के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *