Home > अवध क्षेत्र > भाजपाईयों ने किया बूथ जनसंपर्क, गिनाई केंद्र सरकारी की उपलब्धियां

भाजपाईयों ने किया बूथ जनसंपर्क, गिनाई केंद्र सरकारी की उपलब्धियां

हरिओम गुप्ता
कानपुर नगर | मिशन 2019 को फतह करने के लिए भाजपा ने अभी से कार्यकर्ताओं की फौज को मैदान में उतार दिया है। केंद्र सरकार के चार वर्श पूरे होने पर भाजपाईयों ने प्रत्येक बूथ पर लोगों को केंद्र सरकार के साथ प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया तथा मतदाताओं के मन को भी टटोला साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार से उपेक्षाओं के बारे में जाना। ठस दौरान भाजपाईयों को जनता से जो फीडबैक मिला उससे उनके चेहरो पर मुस्कान दिखी। बताया गया कि भाजपा द्वारा प्रत्येक वर्ग तक अपनी पहुंच बनाने के लिए केंद्र सरकार के चार वर्श पूर्ण होने पर हर बूथ, गली एवं ग्राम मेें 27 म्र से 11 जून तक वृहत स्तर पर कार्यक्रम शुरू किया गया है। भाजपा दक्षिण जिला की अध्यक्ष अनीता गुप्ता ने भाजपाईयो के साथ बूथ 27 गोविंन्द नगर में लगभग 60 लेागों से संवाद किया और लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियों वाले पंपलेट एवं पुस्तिका भी दी। साथ ही मतदाताओं के नाम पते एवं मोबाइल नम्बर भी रजिस्टर में दर्ज किया। अनीता गुप्ता ने संवाद के दौरान कई लोगो से सरकार के कामकाज को लेकर सवाल जवाब करते हुए यह एहसास कराया कि यह चुनाव का समय नही है हम आप लोगों से सरकार के कामकाज व अपेक्षाओं को जानना चाहते है। इस अवसर पर प्रकाष पाल, बीना आर्या, प्रकाष वीर्य आर्य, राजेश श्रीवास्तव, शिव शंकर सैनी, शैलेन्द्र षुक्ला, संदीपन अवस्थी, शिवराम सिंह, राधेश्याम पाण्डे, रामदेव, रीता शास्त्री, रणविजय सिंह राठौर, धर्मेन्द्र राय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *