Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > बड़े मंगलवार पर राज्य कर्मचारी संघ द्वारा किया गया भण्डारे का आयोजन

बड़े मंगलवार पर राज्य कर्मचारी संघ द्वारा किया गया भण्डारे का आयोजन

बहराइच। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा बड़ा मंगलवार के उपलक्ष्य में कलेक्टेªट धरना स्थल पर आयोजित भण्डारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अजय दीप सिंह ने हनुमान जी के चित्र पर मालार्पण और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उसके उपरान्त जिलाधिकारी श्री सिंह ने अपने हाथों से लोंगो में प्रसाद का वितरण भी किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विद्या शंकर सिंह, अपर पुलिस अधिक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अरूण लाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बलबन्त सिंह, डीपीआरओ राजेन्द्र प्रकाश व अन्य अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी अधा शंकर सिंह, फिरोज ईसा सिद्दीकी, केसी मिश्रा, जयराज सिंह, संजय मिश्रा, अरविन्द कुमार पाण्डेय, सन्तोष वर्मा, सलमान जाफरी, त्रिभुवन दत्त शुक्ला, अनूप मौर्या सहित अन्य पदाधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *