Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > सभी लोग लॉकडाउन का पालन करें — करनत्रिपाठी

सभी लोग लॉकडाउन का पालन करें — करनत्रिपाठी

अम्बिकानन्द त्रिपाठी
अयोध्या। NICTE राजीव गाँधी कंप्यूटर संस्थान के निदेशक एवं पूर्व महानगर काँग्रेस के अध्यक्ष रहे करन त्रिपाठी जरूरतमंदों के सेवा में अपना लगातार योगदान कर रहे हैं। आज इसी क्रम में करन त्रिपाठी ने अपने व्यक्तिगत स्तर पर हसनूकटरा चौकी प्रभारी अमित सिंह के सहायता से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री व सब्जी का वितरण किया गया। इस मौके पर चौकी प्रभारी अमित सिंह ने वहाँ मौजूद लोगों को कॅरोना महामारी से बचाव हेतु साफ सफाई की जानकारी देने के साथ साथ लोगों को अपने घरों मे रहने की हिदायत दी। अमित सिंह ने सबको आश्वस्त किया कि जिला एवं पुलिस प्रशासन निरंतर आपके सेवा में है। कोई समस्या होने पर या किसी चीज की आवश्यकता होने पर तुरंत सूचित करें हरसंभव पूरी मदद की जाएगी। चौकी प्रभारी अमित सिंह ने इस नेक कार्य के लिए करन त्रिपाठी को बधाई दी। इस मौके पर चौकी प्रभारी अमित सिंह एवं उनके समस्त पुलिस कर्मियों का करन त्रिपाठी ने हौसला बढ़ाते हुए उन्हें अपना धन्यवाद ज्ञापित किया। 13 दिनों से निरंतर जरूरतमंद लोगों की सहायता में चलने वाले करन त्रिपाठी के इस मुहिम में उनके टीम के पंकज विश्वकर्मा,श्रीमती आशा विश्वकर्मा, शिवम, इजहार शोएब मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *