Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी मसीहा थे , राष्टीय सचिव घनश्याम वर्मा 

पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी मसीहा थे , राष्टीय सचिव घनश्याम वर्मा 

अंबिका नंद त्रिपाठी 
अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरना के 27वे दिन भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा किसान मसीहा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 119 वी जयंती किसान दिवस के रूप में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके व उनकी कृतियों पर प्रकाश डाल कर मनाया गया।
उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे उन्होंने किसानों के लिए चकबंदी जैसी बहुत अच्छी योजना व विभाग बनाया जिसके माध्यम से छोटे-छोटे चकों को इकट्ठा करना, हर चक् को नाली व चकमार्ग देना, ग्राम वासियों की आवश्यकता अनुसार आबादी ,चारागाह, खलिहान आदि भूमियों को सुरक्षित करने की व्यवस्था की है सभी भूमियों की कटौती करके भूमिहीनों के लिए भूमि उपलब्ध कराने का कार्य किया है चौधरी चरण सिंह के शासनकाल में किसानों मजदूरों व देश की जनता काफी खुशहाल थी।
मंडल महासचिव श्री राम वर्मा व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन पांडे ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के शासनकाल में किसानों के फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने का कार्य हुआ है और पटवारी व्यवस्था समाप्त की गई है।
किसान दिवस कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अजय यादव, राम गणेश मौर्य ,देवी प्रसाद वर्मा, राम बक्स  भारती, राम प्रकाश वर्मा, जितेंद्र कुमार ,काली प्रसाद मौर्य, उर्मिला निषाद, मालती देवी, तारा देवी, रुकमणी, रामकरण, राजेश खन्ना, सागर सहित सैकड़ों की संख्या में  लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *