Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > जनसमस्याओं का निस्तारण समयबद्व एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए – जिलाधिकारी श्री नीतीश कुमार 

जनसमस्याओं का निस्तारण समयबद्व एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए – जिलाधिकारी श्री नीतीश कुमार 

अम्बिका नन्द त्रिपाठी 
अयोध्या। जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार ने शासन के निर्देशानुसार बताया कि जनसमस्याओं के समयबद्व, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण व शिकायतों के प्रभावी अनुश्रवण एवं विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं, शासकीय सुविधाओं की डिलीवरी, विभिन्न कार्यालयों के स्थान पर यथासंभव एक ही स्थान पर सुगमता से उपलब्ध कराए जाने तथा जन सामान्य एवं अधिकारियों के मध्य सीधा जन संवाद स्थापित करने हेतु माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को जिले की प्रत्येक तहसील में प्रातः 10ः00 से 2ः00 तक संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त शासनादेश  में जिलाधिकारी द्वारा क्रमानुसार प्रत्येक तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता किए जाने तथा उक्त के अतिरिक्त अन्य तहसीलों में जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी अथवा जिलाधिकारी द्वारा नामित किसी अपर जिलाधिकारी तथा शेष तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारी द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। तत्क्रम में माह जनवरी 2023, फरवरी 2023 व मार्च 2023 में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी किया गया है। जिसमें दिनांक 7 जनवरी 2023 को तहसील सदर में जिलाधिकारी, तहसील मिल्कीपुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील रुदौली में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील सोहावल में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, तहसील बीकापुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह दिनांक 21 जनवरी 2023 को तहसील सोहावल में जिलाधिकारी, तहसील रुदौली में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील सदर में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील बीकापुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, तहसील मिल्कीपुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। दिनांक 4 फरवरी 2023 को तहसील बीकापुर में जिलाधिकारी, तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील सोहावल में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील मिल्कीपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, तहसील रुदौली में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित होगा। दिनांक 18 फरवरी 2023 को तहसील मिल्कीपुर में जिलाधिकारी, तहसील सोहावल में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील बीकापुर में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील रुदौली में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित होगा। दिनांक 4 मार्च 2023 को तहसील रुदौली में जिलाधिकारी, तहसील बीकापुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील मिल्कीपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, तहसील सोहावल में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित होगा। दिनांक 18 मार्च 2023 को तहसील सदर जिलाधिकारी, तहसील मिल्कीपुर मुख्य विकास अधिकारी, तहसील रुदौली मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील सोहावल अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, तहसील बीकापुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित होगा।
उपरोक्तानुसार माह जनवरी 2023, फरवरी 2023 व मार्च 2023 में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे। दिनांक 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि का अवकाश होने के कारण अगले कार्यदिवस 20 फरवरी 2023 को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों के अतिरिक्त जनपद की अन्य तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी/सम्बन्धित अपर जिलाधिकारी/उपजिलाधिकारी करेंगे तथा शिकायतों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण/सत्यापन करेंगे। उपरोक्त शासनादेश के अनुसूची-1 व 2 में अधिकारीगण सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनिवार्य रूप से भाग लेंगे। प्रत्येक सम्पूर्ण समाधान दिवस में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी/तहसीलदार प्राप्त होने वाली शिकायतों को शासनादेश में निहित व्यवस्था के अनुसार निर्धारित प्रारूप अनुसूची-4 के अनुसार पंजिका तैयार कर पंजीकरण कराते हुए समन्वित शिकायत प्रणाली आईजीआरएस पोर्टल (jansunwai.up.nic.in ) पर दर्ज करायेंगे। समस्त अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वह अपने विभाग से सम्बन्धित प्रार्थनापत्रों को उसी दिन प्राप्त करने के बाद ही तहसील कार्यालय छोड़ेगे। सम्पूर्ण समाधान दिवस में भाग लेने वाले माननीय सांसद/विधायकगण को सम्मानपूर्वक बैदने हेतु एक प्रमुख स्थान की व्यवस्था की जायेगी। प्राप्त शिकायतों का उसी दिन मौके पर यथासम्भव निस्तारण करायेंगे एवं शिकायतों का निस्तारण तुरन्त न हो पाने की स्थिति में तत्समय ही सम्बन्धित विभाग के सक्षम अधिकारी को शिकायती प्रार्थनापत्र प्राप्त कराते हुए समय से निस्तारण कराने हेतु निर्देशित करेंगे। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थनापत्रों का निस्तारण, अनुश्रवण सम्बन्धित शासनादेश के प्राविधानानुसार किया जायेगा।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आवेदक के आवेदनपत्र पर उसका मोबाइल नम्बर अंकित कराते हुए निहित व्यवस्थानुसार पंजीकरण कराते हुए अनुसूची-3 सम्पूर्ण समाधान दिवस की रसीद निर्गत की जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर निस्तारित, प्रकरणों एवं शिकायतों के निस्तारण की सूचना शासनादेश में यथाविहित निर्देशानुसार सुनिश्चित करायें तथा शासनादेश के साथ संलग्न बैकलिस्ट में उल्लिखित बिन्दुओं का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए सूचना उसी दिन आई.जी.आर.एस. पोर्टल (jansunwai.up.nic.in ) पर अपलोड करायी जाए। उक्त के सम्बन्ध में सभी विभागाध्यक्ष/सम्बन्धित को निर्देशित किया जाता है कि शासनादेश  का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग की जाय किसी भी अधिकारी/कर्मचारी एवं आवेदक में कोविड-19 के रुकमण के लक्षण पाये जाने पर सम्बन्धित जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी/जिला चिकित्सालय को सूचित कर अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाले व्यक्तियों के लिए कोचिड प्रोटोकाल यथा दो गज की दूरी, मास्क की अनिवार्यता तथा स्थल पर सैनिटाइजर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करायी जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *