Home > अवध क्षेत्र > गोला विधायक अरविन्द गिरी का हार्ट अटैक पड़ने से निधन

गोला विधायक अरविन्द गिरी का हार्ट अटैक पड़ने से निधन

लखीमपुर खीरी। मंगलवार का दिन लखीमपुर खीरी जनपद वासियों के लिए बहुत ही दुख भरी खबर के साथ शुरू हुआ। गोला विधानसभा से पांचवी बार विधायक बने अरविंद गिरी का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। इस घटना ने जनपद वासियों को झकझोर कर रख दिया। अरविंद गिरी के चाहने वालों में शौक की लहर दौड़ गयी। विधायक अरविंद गिरी ऐसे विधायक थे जिनको गरीबों का रियल मसीहा कहा जाता रहा है, जब ये गोला विधानसभा से चुनावी रणभूमि में उतरते थे तो गोला वासी परिणाम को पहले जानते हुए विधायक स्वीकार कर लेते थे। विधायक अरविंद गिरी के निधन से भाजपा पार्टी को भी अपूर्ण छति हुई है जिसे कभी पूरा नही किया जा सकता।लखनऊ में हार्ट अटैक के दौरान हुई मौत के बाद उनके पार्थिव शरीर को गोला लाया जा रहा है, वही राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *