Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > 10 दिसंबर से होगी लेखपालो की हड़ताल

10 दिसंबर से होगी लेखपालो की हड़ताल

अब्दुल जब्बार
भेलसर,अयोध्या। तहसील के लेखपाल उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर 10 दिसंबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। मंगलवार को एसडीएम रुदौली विपिन सिंह को लेखपाल संघ रुदौली के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने मंत्री नकछेद भारती ने प्रांतीय महामंत्री के पत्र की जानकारी देते हुए कार्य बहिस्कार पर जाने का ज्ञापन सौप।संघ अध्यक्ष ने बताया कि 10 दिसंबर से लेखपाल पूरी तरह से हड़ताल पर रहेंगे।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के 8 सूत्री मांग पत्र पर प्रदेश सरकार ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है।लेखपालों की समस्याओं को दूर नहीं किया जा रहा है।बताया कि लेखपाल संघ 5 दिसंबर को सांसद और विधायकों को अपना मांग पत्र सौंपेंगे। 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक तहसील स्तर पर संपूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील मुख्यालय पर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक धरना प्रदर्शन करेंगे।13 दिसंबर से 26 दिसंबर तक लेखपाल जनपद मुख्यालय पर सुबह से शाम तक धरना प्रदर्शन करेंगे। 27 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे।इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राम धीरज कुशवाहा,कनिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा मंत्री आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *