अलीगढ़। इगलास, गोंडा के पिजरीं पैंठ में राष्ट्रीय लोकदल के युवा कार्यकर्ता सम्मेलन व सदस्यता अभियान के अंतर्गत वाल्मीकि समाज के सैंकड़ों लोगों ने रालोद ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी बदन सिंह जी के समक्ष राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों में आस्था रखते हुए रालोद की सदस्यता ग्रहण की।
सभा को संबोधित करते हुए चौधरी बदन सिंह जी ने कहा आज इस भाजपा सरकार में देश का किसान, नौजवान, मजदूर वर्ग बहुत परेशान है।
किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा, नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा। बदन सिंह जी ने पार्टी से नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का आह्वान दिया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से कुलदीप चौधरी( जिला पंचायत सदस्य), अमित ठेनुआँ( युवा जिलाध्यक्ष ), ओमपाल सूर्यवंशी, रणधीर प्रधान, हरचरण सिंह, अरविंद धनगर, अशोक फौजदार ने संबोधित किया। कार्यक्रम में हेमकांत चंदेल, सागर चौधरी, गुरजीत, मनोज, राजेश और अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।