Home > पश्चिम उ० प्र० > अलीगढ़ > 55 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया

55 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया

अवध की आवाज़
अलीगढ । गुरुवार की रात जहाँ कानपुर में मुठभेड़ के दौरान कई पुलिस वाले शहीद हुए तो वही अलीगढ पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर 55 हजार के इनामी बदमाश बबलू उर्फ़ गंजा को मार गिराया | एसएसपी मुनिराज जी ने बताया की अपराधी पर विभिन्न राज्य और जनपदों में १४ केस चल रहे थे | यह शातिर 2017 में बुलन्दशहर बलात्कार और लूटपाट में भी शामिल था |

कप्तान ने बताया कि गुरुवार की रात एसटीएफ के सूत्रों से पता चला कि हाईवे पर कील और पत्थर डालकर वारदात करने वाले बदमाश टप्पल के पास किसी घटना की फिराक में खड़े है | सूचना के आधार पर टप्पल थाना प्रभारी आशीष कुमार सिंह और नॉएडा एसटीएफ एस आई ब्रह्म प्रकाश शर्मा ने टीम को लेकर तलाशी शुरू कर दी | यमुना एक्सप्रेस वे के पल नंबर 53 -25 के पास हैथल सिमरौठी मार्ग पर उनको तीन चार लोग नज़र आये | पुलिस द्वारा उनको टोकने पर बदमाशों ने गोली चलानी शुरू कर दी | पुलिस ने उनको सरेंडर करने को कहा मगर वो नहीं माने | पुलिस ने भी जबॉबी फायरिंग की जिसमें तीन बदमाश अँधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले | एक बदमाश वहां पुलिस को घायल अवस्था में मिला | पुलिस उसको लेकर सीएचसी टप्पल लेकर गयी वहां डॉक्टर्स ने उसको अलीगढ जिला चिकित्सालय में रेफेर कर दिया | अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई | युवक की पहचान बबलू उर्फ़ गंजा पुत्र रामपाल निवासी करोली , डबुआ कॉलोनी थाना बल्लभगढ़ जनपद फरीदाबाद के रूप में हुई | पुलिस ने छानबीन की तो पता चला की बबलू बावरिया गिरोह का सदस्य था और उस पर विभिन्न जनपदों में कई हत्या और लूट के मामले दर्ज़ थे | उसके ऊपर 55 हजार का इनाम भी घोषित था | बबलू और इसके गैंग के सदस्य वारदात को हाईवे पर अंजाम देने के बाद दूसरे जिले या राज्यों में भाग जाते थे | बबलू 2017 में बुलंदशहर में हुए ददर्नाक काण्ड में भी शामिल था | 2019 में भी इसने अपने साथियों के साथ मिलकर सड़क पर कील से पंचर कर 9 लाख रुपये से अधिक की लूट को भी अंजाम दिया था | इसका पिता भी बह किसी वारदात में जेल में बंद है | कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में टप्पल थाने से एस आई धर्मेंद्र ,एस आई मदन सिंह , उ0नि0 श्री सचिन कुमार, उ0नि0 श्री सतेन्द्र, आरक्षी अरविन्द, आरक्षी मुकेश चाहर, आरक्षी सचिन, आरक्षी मनीष और , एस०टी०एफ० नोएडा के हे0कां० प्रमोद कुमार, कां0 राजन कुमार, कां0 मनोज चिकारा, कां० मनोज यादव, का० गौरव कुमार, कां0 देवदत्त सिंह व कां० ऋतुल वर्मा आदि थे | पुलिस ने मौके से 1- 01 तमंचा पौनिया 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 03 अदद खोखा कारतूस 315 बोर 01 तमंचा पौनिया 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 05 अदद खोखा कारतूस 12 बोर एक पेटी में जिन्दा 12 बोर के 18 अदद कारतूस प्लाशर(पलाश) वी टाईप की 10 अदद कील (जो गड़ियों को हाईवे पर पंचर करने के काम आती हैं | 02 मोटर साईकिल,02 अदद लोहे के एक्सल(Axil) और पिट्ठू बैंग में कुछ कपड़े तथा बुलन्दशहर गैंग रेप केस की फाइल व अन्य सामान बरामद किया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *