बरेली। आज सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय महामंत्री फिरोज अहमद जी अल्पसंख्यक आयोग सदस्य इकबाल हैदर जी एवं परविंदर सिंह जी का आगमन हुआ आला अधिकारियों के साथ विशेष मीटिंग साथ में उपस्थित रहे मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रुचि कपूर एवं उनकी महिला मोर्चा टीम महानगर किसान मोर्चा उपाध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव तथा सभी मीडिया बंधु इसके बाद सभी विशिष्ट पदाधिकारियों का डॉ बासु के अस्पताल में स्वागत हुआ भाजपा वरिष्ठ नेता गुलशन आनंद जी वरिष्ठ व्यापारि ओबरॉय जी एवं पंजाबी महासभा अध्यक्ष संजय आनंद जी तथा सभी समाज के भाई बंधु उपस्थित थे एवं संजय नगर गुरुद्वारे तथा आला हजरत दरगाह पर सभी पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए तत्पश्चात प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रुचि कपूर के आवास पर स्वागत एवं आतिथ्य संपन्न हुआ ।डॉ रुचि कपूर के द्वारा सभी विशिष्ट पदाधिकारियों को माल्यार्पण एवं भेंट सप्रेम प्रस्तुत की गईं । अल्पसंख्यक आयोग के अधिकारियों द्वारा समाज की विभिन्न समस्याओं के बारे में समाज प्रमुख गुणों से समस्याएं सुनी एवं जल्द से जल्द उनके निवारण के लिए विश्वास दिलाया गया। राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के द्वारा विभिन्न मुख्यमंत्री योजनाओं के विषय में डिस्कशन हुआ एवं ज्यादा से ज्यादा प्रदेश में सभी लोगों को योजनाओं के द्वारा लाभान्वित करने के ऊपर मीटिंग हुई तत्पश्चात सभी मंत्री गण एवं पदाधिकारी पुनः लखनऊ के लिए रवाना हुए🙏🏻🙏🏻
Home > पश्चिम उ० प्र० > सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय महामंत्री फिरोज अहमद अल्पसंख्यक आयोग सदस्य इकबाल हैदर एवं परविंदर सिंह का आगमन हुआ