Home > अवध क्षेत्र > कानपुर > दो दिन मनाई जायेगी अक्षय तृतीया

दो दिन मनाई जायेगी अक्षय तृतीया

कानपुर नगर | अक्षय तृतिया जिसे आखा तीज वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को कहते है। पौराणिक ग्रंथो के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते है, उनका अक्षय फल मिलता है। इसी दिन से सारे शुभ काम शुरू होते है, इसलिए लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते है। इस वर्ष अक्षय तृतिया को लेकर थोडा का संशय बना हुआ है, क्योंकि इस बार ये पर्व दो दिन पडने जा रहा है। ज्योतिषाचार्यो के अनुसार इस बार अक्षय तृतीया का यह पर्व 28 और 29 अप्रैल को मनाया जायेगा।  भविष्य पुराण में लिखा है कि इस दिन से ही सतयुग और त्रेता युग का प्रारंभ हुआ था। भगवान विष्णु ने नर-नारायण, हयग्रीव और परशुराम जी का अवतरण भी इसी तिथि को हुआ था। माना जाता है कि ब्रम्हाजी के पुत्र अक्षय कुमार का अविभा्रव उसी दिन हुआ था। पध्म पुराण के अनुसार इसी दिन महाभारव का युद्ध भी समाप्त हुआ था और द्वासर युग का समापन भी इसी दिन हुआ था। कहा जाता है  िकइस दिन गंगा स्नान करने से तथा भगवत पूजन से समस्त पाप नष्ट हो जाते है। इस दिन बिना कोई पंचांग देखे कोई भी शुभ व मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह-प्रवेश, वस्त्र और आभूषणांे की खरीदारी से सम्बन्धि कार्य किए जाते है।
पूजा का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष अक्षय तृतीया 28 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे से शुरू होग जो अगले दिन 29 अप्रैल को सुबह 6.55 बजे तक ही रहेगी। पूजा का शुभ मुहूर्त 28 तारीख को सुबह 10.29 बजे से दोपहर के 12.17 बजे तक का है।
गुरू-सूर्य का बन रहा सुंदर योग, राजा व मंत्री का दिव्य संयोग
अक्षय तृतीया पर इस बार राजा सूर्य व मंत्री गुरू का दिव्य संयोग बन रहा है। ज्योतिषी के अनुसार 12 वर्ष बाद राजा मंत्री यानी गुरू- सूर्य का सुंदर योग बन रहा है। इससे पहले 2000 का ेऐसा योग बना था। बताया जाता है कि आने वाले 2024 में यह योग बनेगा। इस दिन रोहिणी नक्षत्र पूरे दिन-रात को रहेगा। सूर्च एवं चंद्रमा दोनो ही अपने अपने उच्च राशि में होगे और वह भी गुरू के साथ। सूर्य के साथ मेष राशि में गुरू भी रहेगे। इस दिन बिना पंचांग देखे केाई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। महालक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए भी इस दिन विशेष अनुष्ठान होता है, जिससे अक्षय पुण्य मिलता है।
सराफा बाजार मे हो रही तैयारियां
अक्षय तृतीया के अवसर पर सोने के आभूषणों की जमकर खरीदारी की जाती है। बीते वर्षो में इस दिन होने वाली भारी खरीदी को देखते हुए सराफा बाजार में तैयारी जोरो पर चल रही है। ग्राहकों के लिए दुकानों को सजाया जा रहा है साथ ही नई-नई डिजायनो के आभूषणों का संग्रह किया जा रहा है। कारीगर दिन रात गहनो का निर्माण कर रहे है। व्यापारियों की माने तो इस दिन भारी खरीदारी को देखते हुए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। बताया कि कई लोगो ने पहले से आर्डर बुक करा लिया है तथा अक्षय तृतीया के दिन वह अपने आभूषण लेने दुकानों पर आयेगे। वहीं कुछ बडे व्यवसायियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए स्कीम भी ला रहे है जिसमें छूट, लकी ड्रा व पुरस्कारों की घोषणा की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *