Home > पश्चिम उ० प्र० > उरई > प्रभारी मंत्री नीलमा कटियार का पुलिस लाइन में उतरा उड़न खटोला

प्रभारी मंत्री नीलमा कटियार का पुलिस लाइन में उतरा उड़न खटोला

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वितरित करेगी राहत सामग्री
उरई,जालौन। जनपद जालौन की प्रभारी मंत्री नीलमा कटियार आज रविवार को हेलीकॉप्टर के द्वारा पुलिस में उतरी इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक अमले के साथ जनपद जालौन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर निरीक्षण किया। इस मौके जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के अलावा कालपी विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन, माधौगढ़ विधायक मूलचन्द निरंजन, विधायक गौरीशंकर वर्मा के अलावा जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा एसडीएम कालपी, माधौगढ़, जालौन, उरई तथा सभी तहसीलदारों के साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री नीलमा कटियार एवं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की देखरेख में पुलिस लाइन से चार पहिया वाहनों के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री भिजवाये जाने का काम किया गया जहां पर वाहनों से राहत सामग्री नहीं पहुंच सकती थी उन बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के लोगों को प्रशासन द्वारा हेलीकॉप्टर के द्वारा राशन सामग्री तथा खाद्यान्न के पैकेट भिजवाये गये। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री नीलमा कटियार, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *