उरई (जालौन)। उ. प्र. कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता एवं स्थानीय विधायक एवं उनके ऊपर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने की मांग को लेकर आज मंगलवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा एवं शहर अध्यक्ष रेहान सिददीकी एवं पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी के नेतृत्व में पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी शयामसुन्दर, अरविंद दुवे, सीताराम वर्मा, अयूब अंसारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष, हाजी ख्बाजा बख्स मंसूरी, अशोक द्विवेदी, शैलेन्द्र ब्यास, माइकल, शमीम, माजिद, वीरेन्द्र दुवे, संतराम श्रीवास, मजहर खान, अरविंद सेंगर, सुरेंद्र सिंह सरसेला, संजीव तिवारी सीटू, प्रवेश कुमार सिंह अहिरवार आदि ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को भेंट करते हुए बताया कि जनपद प्रतापगढ़ के सांगीपुर में 25 सितंबर को गरीब कल्याण मेले में शामिल होने गयी उ. प्र. कांग्रेस विधान मंडल की नेता एवं स्थानीय विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा एवं पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी एवं उनके समर्थकों के ऊपर प्रशासन और सरकार द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सत्तारूढ़ दल द्वारा अपनी केन्द्र व प्रदेश सरकारों के कारनामों को छुपाने के लिए विपक्षी दलों विशेषतौर पर कांग्रेस नेताओं के ऊपर इस प्रकार के झूठे, बेबुनियाद एवं घृणित कृत्यों को अंजाम देने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने घटना की जांच कर मुकदमे वापस लिए जाने की मांग उठाई है।
Home > पश्चिम उ० प्र० > उरई > कांग्रेस नेताओं के ऊपर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने की मांग उठाई कांग्रेसियों ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा