Home > पश्चिम उ० प्र० > उरई > एकअधेड़ युवक ने लंबी बीमारी के चलते यमुना नदी में लगाई छलांग मौत युवक की बाइक में मिला सुसाइड नोट

एकअधेड़ युवक ने लंबी बीमारी के चलते यमुना नदी में लगाई छलांग मौत युवक की बाइक में मिला सुसाइड नोट

माधौगढ जालौन। जनपद जालौन के थाना कुठौंद क्षेत्र पुलिस चौकी शंकरपुर के निकट यमुना नदी शेरगढ़ घाट पर बने पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी। जैसे ही घटना की जानकारी कुठौंद थाना अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा को हुई आनन फानन उन्होंने अपने हमराहियों सहित शंकरपुर चौकी प्रभारी राजकुमार निगम सहित घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक ने यमुना नदी पर बने पुल पर एक मोटर बाइक को छोड़कर यमुना नदी में कूद गया। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार युवक का नाम अवधेश सोनी 50 वर्ष पुत्र श्री कृष्ण सोनी निवासी ग्राम वावली थाना कुठौंद जनपद जालौन है। युवक अपनी लंबी बीमारी के चलते अपने जीवन से तंग आ चुका था इसलिए उसने अपने जीवन से हार मान कर एक सुसाइड नोट बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी और अपने पीछे पत्नी कुंती देवी 45 वर्ष तथा चार पुत्रों को छोड़कर चला गया। युवक के परिवारी जनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।वहीं जनपद जालौन की सीमा के पड़ोसी जनपद औरैया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना विषय की जानकारी कर नवीन थाना अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा ने थाना क्षेत्र की सीमा का अवलोकन किया तो वह औरैया जनपद की सीमा में उक्त घटना को पाया गया। किंतु थाना अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा की सूझ-बूझ से चौकी इंचार्ज राज कुमार निगम अपने हमराहियों संतोष यादव, नयूम खान व विजय पाण्डेय आदि सहित मौके पर पहुंच गए ।और पड़ोसी जनपद की पुलिस की मदद में लगे हुए हैं। औरैया जनपद की पुलिस अपने कर्तव्य का कथित प्रयास कर रही है गोताखोरों की मदद से तथा नाव की सहायता से पुल से छलांग लगाने वाले युवक की तलाश की जा रही है शव की तलाश करने में पूर्णतया भागीरथी प्रयास जारी है लेकिन शव का कोई अभी तक पता नहीं चल पाया। लेकिन जनपद औरैया की पुलिस प्रशासन तथा प्रशासनिक आला अधिकारियों की यमुना नदी पुल के पास बड़ी मुस्तैदी से शव को ढूंढने का प्रयास जारी चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *