Home > पश्चिम उ० प्र० > उरई > भाजपा महिला मोर्चा ने घोषित की इकत्तीस सदस्यीय कार्यकारिणी

भाजपा महिला मोर्चा ने घोषित की इकत्तीस सदस्यीय कार्यकारिणी

हर वर्ग को खुश रखने का किया गया प्रयास

प्रीति गुप्ता बनी महामंत्री तो कल्पना को सौंपा गया मीडिया प्रभारी का पद

उरई। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता ने अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी में हर वर्ग समाज की महिलाओं को स्थान दिया गया है। पदाधिकारियों से आशा की गई है कि वह पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाकर पार्टी को मजबूत करेंगी।
जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता ने बताया कि कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, तीन मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री, एक मीडिया प्रभारी, एक सोशल मीडिया प्रभारी व सोलह कार्यसमिति सदस्य शामिल किए गए हैं। जिला महामंत्री के रूप में प्रीति गुप्ता व कांति पटेल को स्थान दिया गया है। वहीं सुमन वर्मा, मीनू मिश्रा, निशा महेश्वरी, मांडवी शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि कुसुम राठौर, रंजना दुबे, कविता निरंजन को मंत्री बना गया है। खुशबू अग्रवाल को कोषाध्यक्ष व अमृता सक्सेना को कार्यालय मंत्री एवं कल्पना गुप्ता को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। पूजा वर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी एवं प्रिया राववानी, दीपमाला वर्मा, रजनी वाल्मीकि, पूनम महतेले, कल्पना कनकने, ज्योति अग्रवाल, तबस्सुम बेगम, मधु सोनी, रंजना प्रजापति, प्रेमलता उपाध्याय, शांति गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सोनू सिखरदार, अलका गुप्ता, माधुरी भदौरिया, शकुंतला राजपूत को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता ने कहा कि सभी लोग अपने अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से करते हुए पार्टी को मजबूत बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *