Home > पश्चिम उ० प्र० > शादी समाहरो में दूल्हे ने किया हंगामा , दुल्हन बदलने का लगाया आरोप, घरवालों ने कर दी पिटाई

शादी समाहरो में दूल्हे ने किया हंगामा , दुल्हन बदलने का लगाया आरोप, घरवालों ने कर दी पिटाई

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात में आई बरात में दूल्हा ने दुल्हन बदले जाने का आरोप लगाकर शादी से इनकार कर दिया। इससे नाराज लड़की के घरवालों ने दूल्हे व उसके पिता को बंधक बना लिया। सुबह सुलह समझौते के बाद शादी की रस्म पूरी हुई। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बिरईठ गांव मे राजेंद्र गुप्ता के घर महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव से इंद्रजीत के लड़के मुकेश की बरात मंगलवार शाम को आई थी। स्वागत सत्कार के बाद रात में जब विवाह की रस्म शुरू हुई तो दूल्हा मुकेश ने दुल्हन बदलने का आरोप लगाकर शादी करने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी होने लगी। नाराज लड़की के घरवालों ने दूल्हे की पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आए पिता को भी लोगों ने पीट दिया। इसके बाद बाकी बराती तो भाग खड़े हुए लेकिन दूल्हा व उसके पिता को बंधक बना लिया गया। बुधवार सुबह इसको लेकर पंचायत हुई तब जाकर दूल्हा व उसके पिता को मुक्त किया गया। इसके बाद सुबह शादी की रस्म पूरी हुई। इस संबंध में एसओ पवन कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आने पर पुलिस मौके पर जांच के लिए गई थी। परंतु किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलती है तो केस दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *