Home > पश्चिम उ० प्र० > नॉएडा > यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे किसान

यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे किसान

नोएडा। जेवर में स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर सैकड़ों की तादाद में मंगलवार को किसान धरने पर बैठ गए। किसान कई सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर हंगामा कर रहे हैं। वहां से निकलने वाले लोगों के लिए टोल को बंद भी कर दिया है। यह धरना भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में किया जा रहा है। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जहां किसानों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक धरना प्रदर्शन जारी ही है। जेवर के रहने वाले किसान कई समस्याओं को लेकर भारी तादाद में पूरी योजना के तहत जेवर टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। इस दौरान महिला भी शामिल रही। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। इस मौके पर किसान नेता महेंद्र सिंह चौरौली का कहना है कि जेवर क्षेत्र के किसानों की कई समस्याओं को लेकर यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जेवर एयरपोर्ट से विस्थापित गांवों के किसान कई समस्याओं को लेकर परेशान हैं। साथ ही क्षेत्र के अन्य कई ऐसी समस्या है। जिनको लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई है। लेकिन कोई समाधान आज तक नहीं हो पाया है। धरने पर बैठे सैकड़ों किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा। तब तक वे धरने से नहीं उठेंगे। धरना स्थल पर किसानों ने खाना बनाना भी शुरू कर दिया है। वहीं, उनको मनाने में पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी जुटे हुए हैं। लेकिन किसानों ने दो टूक में कह दिया है कि समस्याएं हल नहीं होगी, तब तक धरना भी समाप्त नहीं होगा। हालांकि उन्होंने यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों के संचालन नहीं रोका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *