Home > पश्चिम उ० प्र० > आगरा > मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज ४-६-२०१७

मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज ४-६-२०१७

स्नान और दान का पर्व गंगा दशहरा मना सम्मान से 
हजारों भक्तों ने जलधारा में लगाई डुबकी
बांटा शरबत और प्रसाद, मुस्लिमों ने किया सहयोग
मैनपुरी। आरएनएस। जलधारा स्नान और दान का पर्व गंगा दशहरा श्रृद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। नगर तथा कस्बों में कई स्थानों पर गंगा स्नान कर लौटने वालों को भक्तांे ने शीतल जल शरबत और पूड़ी सब्जी खिलाते हुये अपने को भी इस धार्मिक पर्व से जोड़ने का प्रयास किया। नगर के मुस्लिम रोजेदारों ने भी खानकाह रसीदिया और सदर बाजार में सवील लगाकर शरबत का वितरण किया। बुझिया नगर पुल पर भी युवाओं ने शरबत और माल पुआ का वितरण किया। गंगा दशहरा पर रविवार को फर्रूखाबाद से आने वाली रेल गांड़ी पर भी स्टेशन पर मौजूद भक्तांे ने शरबत और ठंडे पानी के पाउच वितरण किये।
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दसवीं को होने वाले गंगा दशहरा का स्नान मानव जीवन के लिए काफी महत्व रखता है। भीषण गर्मी के बीच पड़ने वाले इस स्नानदान पर्व को इस लिए भी महत्ता दी जाती है कि इस दसवीं को ब्राह्मण,  संत, आचार्य और भिक्षु को शीतल जल से भरी सुराही, हाथ का पंखा, भोजन के लिये सत्तू, चीनी, पैरो में खडाऊ, चप्पल और धूप से बचाने के लिए छाता आदि दान में देने से  परलोक में यह वस्तुयें वापस मिलने की भावना रहती है। इसके चलते हजारों भक्त गंगा और बहती जलधाराओं स्वच्छ सरोवरों एवं अमृत कुण्डो मे गौते लगाकर जहां गंगा का अवतरण स्वीकारते हुये उनकी पूजा करते है और जल धारा से निकलने के बाद वहां मौजूद संतांे, आचार्यो, ब्राह्मणों और भिक्षुओं को यथोचित भोजन और नगद दान देकर अपना जीवन सुधारने की कामना करते है। इस जनपद और कस्बों से हजारों लोग पतित पावनी गंगा की स्वच्छ धारा का स्नान करने के लिये कोई गौमुख गया है तो कोई ऋषिकेश किसी ने हरिद्वार स्थिति हर की पौडी मे गौते लगाये है तो कोई गढ़मुक्तेश्वर और कोई सौरो घाट के कुण्ड में आस्था की डुवकी लगाने पहुचा हैं। नगर तथा कस्बों से हजारों स्त्री-पुरूष बच्चें सायं को फर्रूखाबाद की ओर जाने वाली रेलगाड़ी में सवार होकर फर्रूखाबाद स्थित गंगा जल धारा मे गौते लगाने ढाई घाट, घटियाघाट, रामनगरिया, किला घाट, रानीघाट, कचहरी घाट और कमालगंज के श्रृगीरामपुर भी गंगा स्नान करने पहुचे। तमाम भक्तों ने परिवार में हुई मृत्यु के बाद परिजनों की अस्थियों का विधिविधान से विसर्जन कराया। कई भक्तों ने बोले बदे को प्रसाद वितरण किया और कथा श्रवण की। जनपद के घिरोर, बुझिया, सिंहपुर, दन्नाहार पुल, पातराहार, भांवतपुल के अलावा विभिन्न स्थानों से गुजर रही नहरों पर भी स्नान कर गंगा स्नान का महत्व स्वीकार किया। जो भक्त गंगा स्नान के लिए नहीं पहुच सके। उन्होने नगर की विभिन्न सड़कों पर शरबत और शीतल जल का प्याऊ लगाकर भक्तों को शरबत पिलाया। नगर मंे दो स्थानों पर मुस्लिम युवाओं द्वारा शरबत और शीतल जल का वितरण कर हिन्दू धार्मिक भावना से अपने को जोड़ने का कार्य किया।
इनर बाॅक्स
पूर्व मंत्री भी पहुचे आस्था में गौते लगाने
मैनपुरी। आरएनएस। आगरा मार्ग स्थिति कस्बा घिरोर मे अपर गंग नहर के किनारे रविवार को हजारो भक्तों ने पतित पावनी गंगा की जलधारा रूपी नहर के पानी में स्नान करते हुये हर-हरगंगे, शिव-शिवगंगे के नारे लगाते हुये। नहर की धारा में प्रसाद फूल अर्पित करते हुये गंगा की खुशियां उनके घरों में महके का आर्शीवाद लिया। इसी दौरान भाजपा के नेता और पूर्व मंत्री जयवीर सिंह भी घिरोर स्थिति नहर पर पहुचे और जल आचमन कर गंगा मेले का उद्घाटन किया। यहां से 11 किमी की दूरी पर गांगसी घाट पर भी भक्तों ने गौते लगाकर भगवान मारकंडेय आश्रम मे पूजा की।
भक्तों ने लगाये नहर में गौते, बांटे मालपूये
मैनपुरी। आरएनएस। करहल रोड़ स्थिति सिंहपुर पुल के समीप निचली गंगा नहर की तेज धारा की परवाह किये विना हजारों भक्तो ंने मेले के रूप् मे एकत्र होकर नहर की दोनो ओर वह रही धारा मंे सावधानी से डुबकी लगाई। इस बीच नहर में तैरने वाले युवाओं और पुलिस कर्मियों की किसी अनहोनी से बचाने के लिए तैनाती की गई थी। यहां पहुची महिलाओं ने अचार रखने के लिये मिट्टी के मटकियां और घरेलू सामान भी खरीदे। स्नान करने वाले भक्त जहंा रतिभानपुर बम्बे में लगातार डुवकी लगा रहे थे। वहीं बुझिया के समीप वह रही नहर की दोनो धाराओं में हजारों भक्त श्रृद्धा के गौते लगाने में मसबूल थे। बुझिया और पड़ोस के युवाओं ने स्नान करने वालों को मालपुये और शरबत का प्रसाद वितरित किया।
—————————-
मंडलायुक्त की अगुवानी में फूली प्रशासन की सांसे
सुबह से ही सड़कों की सफाई और जाम से निजात को लगे कर्मचारी
मैनपुरी। आरएनएस। शासकीय योजनाओं की जानकारी और धरातल की सच्चाई मापने रविवार को पधारे मंडलायुक्त आगरा परिक्षेत्र की अगवानी के लिए सुवह से ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पलक पावडे विछाये जनपद की सीमा पर इंतजार कर रहे थे। विकास भवन एवं प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र की साफ सफाई सुबह से ही कराने के बाद सड़कों पर सफेदी डलवा दी गई थी तथा उनके गुजरने वाले मार्ग पर जाम से बचने की खातिर ठेले, डग्गामार वाहन हटवा दिये गये थे और कोतवाली पुलिस तथा यातायात पुलिस की सीटियां लगातार उनके मुस्तेद होने की गवाही दे रही थी।
ग्रीष्मकालीन भ्रमण पर मंडलायुक्त के आगमन की जानकारी एक सप्ताह पूर्व ही जिला प्रशासन को मिल चुकी थी। इसके चलते पिछले दिनों हुये विकास कार्यो और शासन से आने वाली योजनाओं, शिकायतों की जानकारी और निस्तारण के लिये संबंधित विभागों के अधिकारी रातदिन मेहनत कर उन फाइलों को दुरस्त करने ंमें जुटे हुये थे। जिनकी जांच पड़ताल अथवा विकास की रूप रेखा पर रविवार को मंडलायुक्त के समक्ष चर्चा होनी थी। शनिवार की देर शाम से ही अधिकारियों द्वारा अधीनस्तों से संभावित सवाल पूछे जा रहे थे और तकनीकी कमियां पाये जाने पर उनमें सुधार भी कराया जा रहा था। मंडलायुक्त के आगमन की व्यवस्था मे अवरोध दूर करने के लिए। घिरोर सीमा से जनपद के सभी थाना क्षेत्रों विकास खंडों और चयनित गांव में विकास कार्य की झांकी दिखाने की होड मची थी। रविवार की सुबह होते ही मंडलायुक्त की अगवानी के लिए जिम्मेदार अधिकारी घिरोर स्थित नगरियां बम्बे की सीमा तक पहुच चुके थे और पहचान के लिये उनकी कार का नम्बर तथा अराॅव चैकी से गुजरने की लोकेशन हर पल ले रहे थे। जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही घिरोर पुलिस ने सलामी के साथ ही मडलायुक्त की अगवानी के साथ ही बायरलेश संदेश जारी कर दिया। जिसे सुनते ही दन्नाहार पुलिस सड़क पर आ गई और कोतवाली पुलिस को भी संदेश जारी कर दिया। इसकों सुनते ही  पुलिस की गांडियां सिघिया तिराहे से करहल चैराहे, भांवत चैराहे, ईशन नदी पुल के बीच पडने वाले मार्ग अवरोधों को साफ कराने में जुट गई। हर चैराहे पर यातायात पुलिस का जवान यातायात संचालित करने में लगा था। वहीं कोतवाली प्रभारी समरेश सिंह, व यातायात प्रभारी धर्मपाल सिंह मंडलायुक्त के गुजरने वाले मार्गों को साफ कराते देखे गये। वहीं यातायात पुलिस कर्मी लगातार सीटी बजाकर अपने मौजूद होने का प्रमाण दे रहे थे।
————————————
अंजान अपराधियो की धमचैकड़ी से नगरवासी दहशत में 
तीन घरों में की चोरी, पुलिस को दी चुनौती
मैनपुरी। आरएनएस। शनिवार की रात गहरी नींद में सो रहे शहरियों के लिए बुरी गंुजरी जब अज्ञात चोरों ने मकान स्वामी की लापरवाही का फायदा उठाते हुए न केवल बक्से और कपड़े गायव किये बल्कि घर मंे रखा भोजन करने के बाद उनके घर का शौचालय भी गंदा कर गये। चोरों की इस हरकत को जहां पुलिस गश्तीदल की लापरवाही माना जा रहा है। वहीं रमजान होने की बजह से पूरी रात रोजेदारों की जगार को भी चोरों ने चुनौती दी है।
नगर में पिछले सप्ताह से अज्ञात चोर गिरोह का आंतक बढ़ता ही जा रहा है चोरो ने खरगजीत नगर, पुलिस लाइन के समीप आजाद नगर में निवासियों की नींद हराम करने के बाद करहल रोड़ की ओर रूख कर लिया है। इसके चलते मोहल्ला दरीवा निवासी शीतल पुत्र राधेश्याम के घर अज्ञात चोरों ने हमला बोलते हुये उस समय कमरों के ताले चटका दिये। जब पूरा परिवार बिजली न होने की बजह से छतों पर सो रहा था। चोरो ने अलमारी का ताला तोड़ते हुए उनकी पुत्र बधु श्रृद्धा का जेवर और कीमती कपड़े चुरा लिए। वहीं शीतल का सूटकेश भी मोवाइल सहित अज्ञात चोर उठा ले गये है। चोरों ने नई वस्ती गांडीवान निवासी अखिलेश पुत्र वृजभूषण का घर भी नहीं वक्सा इनका परिवार एक शादी में सुवह ही औरेया गया था। इसका लाभ उठाते हुये चोरो ने उनके घर मे ंरखा भोजन चटकर डाला और चोरी करने के बाद घर से निकलते समय उनके शौचालय में गंदगी भी कर गये। यह गंदगी उनके दरवाजे तक पड़ी पाई गई है। चोरी की तीसरी घटना सरावज्ञान निवासी ममता पत्नी संतोष के घर बताई गई। इनका परिवार चंद घंटे पहले की गंगा स्नान को गया था। चोरो ने इसका लाभ उठाते हुये जेवर कपड़ा नगदी आदि चुरा ली। गंगा स्नान से लौटने के बाद जब उन्होने अपने घर के ताले टूटे देखे तो उन्हे चोरी होने की जानकारी मिली। गौरतलव है कि इन दिनों रमजान के चलते तमाम रोजेदार पूरी रात तरावियां पड़ने के लिए मस्जिद और घर के बीच आवागमन रखते है। वहीं पुलिस का गश्ती दल भी पूरी रात कथित रूप से गलियों में गश्त करता रहता है।
—————————————
डीजीपी के आदेश पर सिरफिरे सिपाही के विरूद्ध दर्ज हुआ मुकदमा
एसपी ने अश्लील हरकत पर सिपाही को किया था निलंबित
मैनपुरी। आरएनएस। थाना किशनी में तैनात एक दरोगा द्वारा महिला को भेजे गये अश्लील मैसेज का मामला अभी ठीक से शांत भी नही हो पाया था कि नगर के करहल रोड़ चैकी पर तैनात एक सिपाही द्वारा युवती के साथ की गई अश्लील हरकत से खाकी एक वार फिर दागदार हो गई है। पुलिस महानिदेशक के आदेश पर आरोपी सिपाही के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। करहल गेट चैकी पर फरियाद लेकर आई युवती के साथ चारपाई पर लेटे शराबी सिपाही ने अश्लील हरकत कर दी थी। इसका वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस अधीक्षक ने जांच क बाद आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया था।
सोशल साईड पर वायरल वीडियो में एक सिपाही चारपाई पर लेटा दिखाई दे रहा है। चारपाई के पास ही एक युवती खड़ी हुई है। युवती के निकट ही एक महिला जमीन पर बैठी हुई थी। महिला के हाथ में कुछ कागजात थे। सोशल साइड पर वायरल हुये वीडियों मे सिपाही युवती के साथ कई वार अश्लील सी हरकते कर रहा है। इस दौरान युवती बेवस सी लग रही है, सिपाही की हरकते और बढती है तो युवती वहा से भाग जाती है। बाद में महिला अपने कागजात सिपाही को दिखाने लगती है। छेड़खानी की शिकार युवती ग्रामीण क्षेत्र की लग रही है। जब शहर में यह वीडियांे वायरल हुआ तो पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया। सिपाही की हरकतांे को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया जांच के बाद यह मामला करहल गेट चैकी का निकला। चैकी पर तैनात सिपाही ईश्वरी प्रसाद युवती के साथ अश्लील हरकते करते पाया गया। इस मामले को गम्भीरता से लेते हुये एसपी राजेश एस ने दोषी सिपाही को निलंबित कर दिया। पुलिस महानिदेशक के आदेश पर आरोपी सिपाही के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों की माने तो करहल गेट चैकी पर पुलिस कर्मियों द्वारा आशिकी की चर्चाये पहले भी आम होती रही है।
——————————————
संतों के साथ के विना सुंदर चरित्र प्राप्त नहीं कर सकते- बाबा साहेब
मैनपुरी। आरएनएस। नगर के रज्जो देवी कबीर आश्रम पर बाबा साहेब अमर साहब ने प्रवचन करते हुये कहा कि संतों से दूर रहकर हम भौतिक धन को तो प्राप्त कर सकते है। लेकिन सुन्दर चरित्र प्राप्त नही कर सकते। आज की कर्णधार पीढ़ी धर्म से भक्ति से, माता पिता और संतो से दूर छटती जा रही है इसलिए हर घर में बृद्धों का त्रस्कार बढ़ता जा रहा है।
बाबा अमर साहेब ने संतसंग के दौरान कहा कि दुराचार, दुव्र्यहार आज परिवार समाज और राष्ट्र को नरक बनाये हुये है। अगर भौतिक शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक शिक्षा का भी महत्व माना जाये तो सेवा सदाचार और मानवता प्रेम सामजस्य बढ़ता जायेगा। जिससे मानव जीवन एक सृष्टि का सर्वश्रेष्ठ जीवन है। महापुरूषों ने सतसंग के महत्व को बताया सतसंग बुद्धि की जडता को खत्म कर देती है। मनुष्य का सर्वागीण विकास श्रेष्ठ पुरूषों के संग से ही हो सकता है। यहां तक हमारा जीवन जवानी पद प्रतिष्ठा का मद ये सब स्थिर नहीं है। हमारे जीवन की जो सांसे जो छड़ सत्य व भक्ति के साथ पर्मार्थ साथ निकल जाये वहीं जीवन की सच्ची सार्थकता है। संयम सदाचार नैतिकता जीवन की सच्ची सफलता है और इसी के द्वारा सच्चे संतो ंके सतसंग द्वारा अपनी आत्मा का महत्व एवं आत्म आवाज के अनुरूप अपना जीवन बन जाये यही सच्चा एवं शांती मुख्ती पद है। जीवन की सच्ची सफलता है। सतसंग के दौरान कई भक्तों एवं माताओ ंने भी भजन प्रस्तुत कियें। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद रहे।
——————————————-
शाह तालीमियां सेवा समिति ने किया वृक्षारोपण
मैनपुरी। आरएनएस। नगर के शाह तालीमियां सेवा समिति के द्वारा पर्यावरण दिवस के पूर्व संध्या पर प्राथमिक विद्यालय में विभिन्न प्रकार के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। संस्था के लोगों ने वृक्षारोपण में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आगरा रोड़ के प्राथमिक विद्यालय में वृक्षारोपण के दौरान ज्योती शाक्य ने बताया कि वृक्ष धारा के भूषण है जो समाज में बढ़ रहे प्रदूषण को दूर करते है। इस मौके पर आफाक अली ने कहा कि यदि हमें अपने देश को महान बनाना है तो पर्यावरण का ध्यान रखना जरूरी है क्योकि इन पौंधों से हमें प्राण दायनी हवा और आॅक्सीजन मिलती है। जिनके आभाव में हमारा जीवन खतरे के पढ़ सकता है। पैड़ों की निरंतर कटाई होने से प्रदूषण बहुत बढ़ गया है। इसे रोकने के लिए हमे अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। इस मौके पर फिरोज अहमद, मुवीन, दानिश, कामिनी, शिंवागी, नूरी, रूवीना, अकबरी बेगम, मीनू, याचना, परवेज लईक, अमिता, संगम चैहान, सविता, इमरान, सानू आदि लोग मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *