Home > पश्चिम उ० प्र० > इटावा > नगर पालिका परिषद इटावा में कर्मचारियों ने किया हंगामी ऐतिहासिक प्रदर्शन

नगर पालिका परिषद इटावा में कर्मचारियों ने किया हंगामी ऐतिहासिक प्रदर्शन

इटावा। राज्य स्वायत्त कर्मचारी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष कुशल पाल सिंह (बुलंदशहर) के निर्देश पर राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा इटावा के अध्यक्ष राजीव यादव एवं महामंत्री सुनील वर्मा के नेतृत्व में पूर्व से लम्बित चल रही 5 सूत्रीय मांगो के समर्थन में हजारों कर्मचारियों ने नगर पालिका प्रांगण मे धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि कर्मचारियों की न्याय संगत मांगे पालिका परिषद इटावा द्वारा न मानकर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का अवशेष एरियर का भुगतान न करना जलकल कर्मचारियों का ओवरटाइम का भुगतान न करना संगठन के साथ मासिक बैठक न करना तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुन: सेवा में नियुक्त कर शासनादेश का उलंघन कर रहे हैं। इन सब मांगो के समर्थन में नगर पालिका परिषद इटावा के कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
धरने का संचालन करते हुए कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री अरविंद धनगर ने कहा कि नगर पालिका परिषद इटावा के इन अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों की शासनादेश के अनुसार अवशेष एरियर का भुगतान न करना सरासर उनके प्रति अन्याय है कर्मचारियों का सही मांगो को पालिका प्रशासन द्वारा पूर्ण कर देना चाहिए।
धरने को करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने नगर पालिका प्रशासन को चेताते हुए कहा कि कर्मचारियों की जायज़ मांगे अगर नही मानी गई तो जिले के सभी शिक्षक नगर पालिका प्रांगण मे आयोजित अनिश्चित कालीन धरने में पूर्ण क्षमताओ के साथ प्रतिभाग करेंगे।
सिंचाई संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने नगर पालिका कर्मचारियों की जायज़ मांगो का समर्थन करते हुए कहा कि सिंचाई विभाग के समस्त कर्मचारी इस आंदोलन के साथ है भविष्य में होने वाले सभी आंदोलन में सिंचाई विभाग के कर्मचारी आपके साथ हैं।
धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रजनीश राठौर ने अपने साथियों के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ नगर पालिका कर्मचारी अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे नगर पालिका के जिम्मेवार अधिकारियों ने कर्मचारियों का वेतन और एरियर का भुगतान न करके जो अन्याय किया है इसके खिलाफ अंतिम सांस तक संघर्ष करते रहेंगे। एसोसिएशन के जिला महामंत्री दिलीप यादव ने कहा कि पालिका प्रशासन द्वारा हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो आने वाले समय मे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर धरना स्थल पर पहुंच कर अधिशासी अधिकारी श्री विनय मणि त्रिपाठी ने कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजीव यादव से 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्राप्त किया और कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि 5 सूत्रीय मांगों का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर कर दिया जायेगा उनके इस भरोसे पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजीव यादव, महामंत्री सुनील वर्मा ने धरना समाप्त की घोषणा की।
धरना/प्रदर्शन मैं लोक निर्माण विभाग के जिला अध्यक्ष राकेश सक्सेना सेवानिवृत शिक्षक कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष लज्जा राम पाल, जलकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वर्मा, अनिल बाजपेयी, प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष आफताब हुसैन, कोषाध्यक्ष ब्रजेश यादव, जसवंतनगर से राधारमण यादव, भरथना से मीरा यादव, नगर पालिका परिषद के सभासद हीरु ठाकुर, सभासद रमेश चंद्र बाथम, सभासद सुरेंद्र यादव (भुल्ले), सभासद शोभा राम, सभासद प्रतिनिधि हरिमोहन गुप्ता,राम विलास यादव, सुरेंद्र सिंह कुशवाह, चंद्रप्रकाश शाक्य,सुनील वर्मा, कलीम इलाही, प्रशांत गौड़, दिलीप यादव, जयंत शुक्ला, अनिल यादव, पवन त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार,राम कृष्ण, कृष्ण प्रकाश, समशाद अहमद, अरविंद यादव, विशाल यादव, विशाल सिंह, जितेन्द्र बाजपेई, चंद्र कुमार कश्यप, मु. सलीम,विवेक यादव, उपेंद्र यादव, चंदन,सिंटू शर्मा, देवेंद्र पाल, ब्रजमोहन यादव, श्रवण बाजपेई,कुलदीप( महामंत्री जसवंतनगर), दिनेश कुमार (जसवंतनगर), उपेंद्र दुबे, अवनीश मिश्रा,अरुण कुमार, प्रशांत अर्जुन, लाईक अहमद, इसरार अहमद, मु. इरफान, संतोष त्रिवेदी, आरिफ नूर, सतीश यादव, सुमित यादव, रवि पटेल, लवकुश यादव, अतुल प्रजापति, सतेंद्र माहेश्वरी, सईद, सादिक सहित हमारे कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

अवध कि आवाज इटावा से सोहिल खान कि रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *