इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम केषोपुर में पुराने मुकदमें में दबाव बनाने के लिए खेत पर सो रहे बृद्ध को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी 100 नम्बर पुलिस को मिली वह घटना स्थल पर जा पहंुची। मौके पर पहंुची पुलिस ने घायल बृद्ध को उपचार के लिए सीएससी केन्द्र पर ले गये। जहां से उसे इटावा रिफर कर दिया।घटना के सम्बन्ध में घायल साधन सिंह पुत्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह खेत पर सो रहा था। तभी गांव के ही एक युवक द्वारा खेत पर आकर गोली मार दी। घटना के सम्बन्ध में एएसपी ग्रामीण ने बताया कि घायल का पुत्र लडकी को भगा ले गया था। जिस पर मुकदमा भी दर्ज है। मुकदमें की वापसी को लेकर गोली लगी हो। घटना की जांच की जा रही है।