Home > पश्चिम उ० प्र० > भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा युवा किसान समिति द्वारा ध्वजारोहण

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा युवा किसान समिति द्वारा ध्वजारोहण

शत्रुघन नोएडा
नई दिल्ली :-भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय युवा किसान समिति द्वारा भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष व सांसद माननीय श्री वीरेंद्र सिंह मस्त जी के निवास स्थान- 11 विंडसर प्लेस, जनपथ रोड पर 72 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण किया गया ।इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी व कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा श्री सुधीर त्यागी जी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं किसान मोर्चा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री वीरेंद्र सिंह मस्त जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश के किसानों के चौहमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है ।
राष्ट्रीय युवा किसान समिति भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक शक्ति सिंह जी ने 72 वे स्वतंत्रता दिवस मनाये,एवं भाजपा किसान मोर्चा के युवा किसान समिति में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने पर खुशी -जाहिर की । *ध्वजारोहण कार्यक्रम में*-आदरणीय मोहन सिंह जी, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री श्री सुधीर झा जी, चंडीगढ़ किसान मोर्चा प्रभारी श्री हरपाल सिंह, उत्तराखंड प्रभारी किसान मोर्चा श्री सुंदर चौधरी ,मनीष सिंह राजीव रंजन,अनुज बरदिया,अभिषेक द्विवेदी अवनीश कुमार,सत्रुघ्न त्रिपाठी ,रूपचंद नागर जी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *