Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > हिन्दी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया |

हिन्दी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया |

फैजाबाद । आज सम्पूर्ण भारत देश अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है 72 साल पहले  आज ही के दिन हमारा भारत स्वतंत्रत हुआ था | भारत की स्वतंत्रता के लिए हमारे लाखों सैनिकों ने अपने प्राण अपनी भारत माता के लिए न्यौछावर कर दिए थे तब जाकर कहीं हमारे देश को आजादी मिली  | उन्हीं बीर सपूतों को याद करते हुए हम हर वर्ष आजादी से पूरे देश में तिरंगा लहरा रहे हैं  | आज के दिन हर स्कूल, कालेज, प्रत्येक प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण किया जाता है अौर स्वतंत्रता दिवस की खुशी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है  |इसी मौके पर आज अयोध्या में हिन्दी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया  |ध्वजारोहण के पश्चात सभी लोगों ने अपने अपने वक्तव्य दिए  वरिष्ठ पत्रकार श्री महेन्द्र त्रिपाठी जी ने  स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम स्वतन्त्रा दिवस मना रहे इसके लिए कितने लोगों ने अपने को बलिदान किया है तब जाकर हमारा देश आजाद हुआ है और हम चैन से रह रहे हैं  | इस मौके पर उपस्थित हिन्दी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सम्राट अशोक मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार श्री महेन्द्र त्रिपाठी जी, शिवा जी कुश्वाहा, अभिलाष पाण्डेय, जगदम्बा प्रसाद चौधरी, अयोध्या प्रसाद मौर्य, रोहितास मौर्य, डॉ एस पी द्विवेदी, अनूप श्रीवास्तव, अम्बिकानन्द त्रिपाठी बृजेन्द्र श्रीवास्तव, कु. शशि मौर्य, इन्दू सिंह, मुस्कान सिंह, सन्नो सिंह, गनेश गुप्ता, चन्द्र प्रकाश द्विवेदी ,अनिरूद्ध प्रसाद शुक्ला, विंध्यवासिनी शरण पाण्डिया, गुड़िया त्रिपाठी, डॉ राम करन सिंह कुश्वाहा सहित सैकड़ों राष्ट्र भक्त मैजूद रहे |

अम्बिकानन्द त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *