Home > पश्चिम उ० प्र० > संस्था संरक्षक राज खान जी के जन्म दिवस के अवसर पर लगभग 400 श्रमिकों को सैनिटाइजर, मास्क एवं फल वितरण किया: रजनीश सक्सेना

संस्था संरक्षक राज खान जी के जन्म दिवस के अवसर पर लगभग 400 श्रमिकों को सैनिटाइजर, मास्क एवं फल वितरण किया: रजनीश सक्सेना

संवाददाता, उग्रसेन 

बरेली ।ऑल इंडिया रियल फाॅर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसाइटी / मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आज छत्रपति शिवाजी चौक निकट शील अस्पताल, राजेन्द्र नगर, बरेली पर संस्था के संरक्षक राज खान जी के जन्म दिवस के अवसर पर सैनिटाइजर, मास्क एवं फल वितरण समारोह का आयोजन संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में एवम् वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन आनन्द के मुख्य आतिथ्य में एवम् पार्षद सतीश कातिब, आरेन्द्र अरोरा ‘कुक्की’, शशि सक्सेना, शशि कान्त गौतम, डाॅ. मुरली मनोहर अग्रवाल, डाॅ. मनीष टण्डन के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। 

इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष रस्तोगी एवम् मुकेश तिवारी ने किया। वहीं संयोजन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कनिष्क शर्मा, राष्ट्रीय समन्वयक रचना सक्सेना, जिलाध्यक्ष सुधा सक्सेना, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतिभा जौहरी, श्रीमती माया सक्सेना, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूजा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राशी पाराशरी, विशाल श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष धीरज कुमार, सचिन पाठक, आशी रस्तोगी का रहा। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. सरताज हुसैन ने किया जायेगा।
इस अवसर पर प्रथम चरण में लगभग 400 श्रमिकों को सैनिटाइजर, मास्क, फल वितरण के उपरान्त उनका भव्य माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
द्वितीय चरण में संस्था पदाधिकारियों ने संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में छत्रपति शिवाजी चौक स्थित छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर उपस्थित युवा पीढी से उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से शिक्षा ग्रहण करने की अपील की। तृतीय चरण में संस्था पदाधिकारियों ने संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश सक्सेना ने उपस्थित जनों को पूर्व की भांति श्री गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओं, देश बचाओ के साथ रक्तदान-महादान के प्रति जागरुक करते हुए शपथ दिलाई। इसी क्रम में डी.डी.पुरम् स्थित कुष्ठ आश्रम में फल एवम् मास्क वितरण कर संस्था संरक्षक राज खान के जन्मदिवस को सार्थक किया गया। समोराह का मुख्य आकर्षण संस्था पदाधिकारियों के साथ गणमान्य अतिथ्यों ने छत्रपति शिवाजी चौक पर सफाई अभियान के अंर्तगत फैली हुई गंदगी को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन आनन्द एवं विशिष्ट अतिथि पार्षद सतीश कातिब, आरेन्द्र अरोरा ‘कुक्की’, शशि सक्सेना, शशि कान्त गौतम, डाॅ. मुरली मनोहर अग्रवाल, डाॅ. मनीष टण्डन ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए इसकी सम्पूर्ण राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय उपलब्धियों का श्रेय संस्था के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश सक्सेना एवं उनकी पूरी टीम को देते हुए भविष्य में पूर्ण सहयोग की धोषणा की। आयोजन में के.टी.सी. फाउण्डेशन, नई दिल्ली के साथ महिला कल्याण समिति एवम् श्रीमती सुधा टण्डन कैलाश स्वरुप टण्डन वैलफेयर सोसाइटी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में आभार संस्था राष्ट्रीय संरक्षक सी.एल. शर्मा ने व्यक्त किया।
भवदीय
(रजनीश सक्सेना)
संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *