Home > पश्चिम उ० प्र० > नरमू के एक प्रतिनिधि मण्डल ने इज़्ज़तनगर स्थित प्रशिक्षण केन्द्र में कर्मचारियों से मिलकर सुनी उनकी समस्याएं

नरमू के एक प्रतिनिधि मण्डल ने इज़्ज़तनगर स्थित प्रशिक्षण केन्द्र में कर्मचारियों से मिलकर सुनी उनकी समस्याएं

बरेली। आज शुक्रवार को एनी रेलवे मजदूर यूनियन के एक प्रतिनिधि मंडल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मलिक के नेतृत्व में इज़्ज़तनगर स्थित इंजीनियरिंग परीक्षण केंद्र में जाकर कर्मचारियों से वार्ता की। इस अवसर पर कर्मचारियों ने अपनी तमाम समस्याओं से यूनियन पदाधिकारियों को अवगत कराया जिनके समाधान हेतु मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मलिक ने अधिकारियों से बात कर कुछ समस्याओं का तुरंत समाधान कराया तक कुछ समस्याओं का बाद में बात कर समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया साथ ही उन्होंने यूनियन द्वारा कर्मचारी हित में कराए गए कुछ प्रमुख कार्यों के बारे में भी कर्मचारियों को बताया जिसमें –
1- ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-1 ग्रेड पे 2800 के तीन बार कार्यालय आदेश जारी होने के बाद निरस्त करवाकर वर्तमान कार्य स्थल पर पदस्थापना कराई गई।
2- ट्रैकमैनों/कीमैन/गेटमैन को आधे दिन की ड्यूटी करने के उपरांत उसी दिन ऑनलाइन प्रशिक्षण कराने के आदेशों पर रोक लगवाई गई।
3- इंटेक कोटे के तहत 10% ट्रैकमैनों को अन्य विभागों में भिजवाये जाने का कार्य करवाया।
ट्रैकमैनों के दो गैंगों के मर्जर को खत्म करवाया गया।
5- एक सेक्शन से दूसरे सेक्शन में अस्थाई तौर पर भेजे जाने वाले कर्मचारियों को भेजने हेतु यातायात साधन तथा रहने की व्यवस्था करवाई गई।
नरमू द्वारा कराए गए उक्त कार्यों की सराहना करते हुए सभी कर्मचारियों ने नरमू के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सोमनाथ बैनर्जी, रोहित सिंह,आराम सिंह, एन सी पंत, विप्रेन्द्र ठाकुर, मोहम्मद यूनुस जितेंद्र कुमार इत्यादि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *