Home > पश्चिम उ० प्र० > आगरा > सात माह की गर्भवती देवरानी को चाकुओं से गोदकर जेठानी ने उतारा मौत के घाट

सात माह की गर्भवती देवरानी को चाकुओं से गोदकर जेठानी ने उतारा मौत के घाट

आगरा (यूएनएस)। देवरानी और जेठानी का विवाद इतना बढ़ा कि जेठानी ने सात माह की गर्भवती देवरानी को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पकड़े जाने के डर से बाद में जेठानी ने भी आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन वह बच गई। अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मामला आगरा के थाना रकाबगंज इलाके के मोहनपुरा का है। यहां की रहने वाली दुर्गेश का अपनी जेठानी से विवाद होता रहता था। देखते देखते विवाद इतना बढ़ गया कि जेठानी ने देवरानी दुर्गेश को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि देवरानी दुर्गेश सात माह की गर्भवती थी। जैसे ही वारदात के बारे में लोगों को पता चला हड़कंप मच गया। इसके बाद पकड़े जाने के डर से हत्यारोपी देवरानी ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की। वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल जेठानी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *