Home > पश्चिम उ० प्र० > आगरा > कथा पंडाल में तोड़फोड़-मारपीट

कथा पंडाल में तोड़फोड़-मारपीट

आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी में कथा पंडाल में दूसरे संप्रदाय के युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने मारपीट के बाद तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने 4 युवकों को हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी पर हिंदूवादी भी मौके पर पहुंच गए। ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-टू निवासी सुशील राजपूत भागवत कथा का आयोजन करा रहे हैं। वह पंडाल तैयार कर रहे थे तभी बाइक पर सवार दो युवक आए। आते ही गाली गलौज करने लगे।्र गाली देने का विरोध करने पर युवक मारपीट करने लगे। युवकों ने अपने 10-12 साथियों को बुला लिया। देवी-देवाताओं के झंडे- बैनर फाड़ दिए। घरों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। सुशील का आरोप है कि युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की। घटना की सूचना पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले में सुशील ने थाना एत्माददुद्दौला में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों पर सोने चांदी के आभूषण लूटने का आरोप भी लगाया है। पुलिस युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना एत्माददुद्दौला राजकुमार ने बताया कि यह सांप्रदायिक झगड़ा नहीं है। दोनों पक्षों में न कथा स्थल पर कोई झगड़ा हुआ है। पास में ही दूसरे स्थान पर दोनों में शराब पीने के बाद झगड़ा हुआ था। पहले बकरीद वाले दिन दोनों आपस में झगड़े थे। तब मामला शांत करा दिया था। इसके बाद शराब पीकर फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। कथा आयोजन का कोई विरोध नहीं है। कलश यात्रा निकालने की तैयारी चल रही है। किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं है। पूरी तरह मामला शांत है। पुलिस नजर रखे हुए है। जो युवक झगड़ा कर रहे थे उनको हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *