Home > विचार मंथन > दीन दयाल उपाध्याय के विचारों को सोशल मीडिया द्वारा फैलाये : सुनील बंसल

दीन दयाल उपाध्याय के विचारों को सोशल मीडिया द्वारा फैलाये : सुनील बंसल

रंजीव ठाकुर
लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर गुरुवार को प्रदेश आईटी विभाग की बैठक में पं0 दीन दयाल उपाध्याय के विचारों के प्रसार पार्टी के कार्यक्रमों की विधिवत जानकारी और सरकार की योजनाएं आईटी के माध्यम से प्रसारित करने की योजना पर चर्चा हुई। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने सोशल मीडिया के प्रभावी प्रयोग के लिए दिए मूलमंत्र। प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश आईटी विभाग की बैठक को निर्देशित करते हुए प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि पं0 दीन दयाल उपाध्याय के विचारों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाना है। इसके साथ ही सरकार की योजनाएं और संगठन के कार्यक्रम भी जनता और कार्यकर्ताओं तक पहुंचे यह आईटी विभाग की जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया पर बहुत बड़ा वर्ग है जो हमारी विचारधारा से जुड़ा है उनसे सम्पर्क और मेल मिलाप का कार्यक्रम भी तय कीजिए। प्रदेश द्वारा क्षेत्रीय समीक्षा बैठक और क्षेत्रों द्वारा जिला समीक्षा बैठके नियमित अंतराल पर की जाए। संगठन में कार्य और जवाबदेही की संस्कृति बनने से काम के प्रति कार्यकर्ता जी जान से जुटे है। नगरीय निकाय चुनाव में वार्ड, नगर पंचायत और नगर निगम स्तर पर सोशल मीडिया केन्द्रित करिए। प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय में आईटी विभाग का बड़ा योगदान रहा है, यह धाक और धमक विपक्षी दलों ने भी स्वीकार की है।  प्रदेश आईटी प्रमुख संजय राय ने कहा कि प्रत्येक जिले में स्थित अटल आईटी सेन्टरों का फिजिकल बेरिफिकेशन होना है। जहां एक नियमित आॅपरेटर नियुक्त किया जाएगा। मण्डल स्तर पर 7 सदस्यीय और जिले स्तर पर 15 सदस्यीय आईटी टीम की समीक्षा करिए। सक्रिय लोगों को जोड़िए। बैठक में सभी क्षेत्रों के आईटी विभाग के पदाधिकारी तथा जितेन्द्र जगत, अशोक मोगा सहित प्रदेश मीडिया टीम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *