Home > राष्ट्रीय समाचार > शादी का झांसा देकर वृन्दावन की महिला कथावाचक के साथ दुराचार, पीड़िता ने दी जाने मे तहरीर।

शादी का झांसा देकर वृन्दावन की महिला कथावाचक के साथ दुराचार, पीड़िता ने दी जाने मे तहरीर।

 संवाददाता अखिलेश दुबे

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के वृन्दावन में महिला कथा वाचक ने नामजद कथा वाचक पर शादी का झांसा देकर 1 साल तक दुराचार करने तथा अंतरंग तस्वीरें शोसल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर है। वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मूल रूप से मध्य प्रदेश निवासी पीड़िता के अनुसार वह डेढ़ वर्ष पूर्व वृंदावन में कथा सीखने आई थी। तभी उसकी मुलाकात नामजद कथा प्रवक्ता युवक के साथ हुई। मेलजोल बढ़ने पर आरोपी ने महिला को एक कथा भी दिलवाई थी। जिसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ती गई । महिला का आरोप है। कि नामजद कथा प्रवक्ता ने शादी का झांसा देकर 1 साल तक उसका यौन शोषण किया। औऱ एक सप्ताह पूर्व उसकी अंतरंग तस्वीरे शोसल मीडिया पर वायरल कर दी। वही आरोपी के परिवारीजनों द्वारा महिला को धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। वही इस सम्बंध में इंस्पेक्टर क्राइम जगदीश प्रसाद ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *