Home > राष्ट्रीय समाचार > सम्पर्क फाॅर समर्थन-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सम्पर्क फाॅर समर्थन-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ ।  प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूरा होने पर भाजपा द्वारा चलाए गए। सम्पर्क फाॅर समर्थन कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से आज लखनऊ में सम्पर्क करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं 4 वर्ष की उपलब्धियों एवं विकास कार्यो तथा देशहित में किये गए ऐतिहासिक निर्णयों तथा उपलब्धियों के विषय में बताते हुए ‘‘सही नियत सही विकास‘‘ नामक पुस्तिका भेंट की।
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने श्री गोपी चन्द्र पाण्डेय जी जो शहीद परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पाण्डेय जी के पिता, पद्मश्री व थियेटर कलाकार श्री राज बिसारिया, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल आर.पी. शाही, उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एच.एन. तिलहरी, शिक्षा विशारद प्रो. भूमित्र देव जी व पद्मश्री डा. मंसूर हसन जी प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ से उनके घर जाकर भेंट की।
उनके साथ प्रदेश सरकार में मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, श्री ब्रजेश पाठक, विधायक नीरज बोरा एवं पूर्व विधायक तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी तथा भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *