Home > राष्ट्रीय समाचार > भाकियू कार्यकर्ताओं ने फूंका जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पी लाल का पुतला 

भाकियू कार्यकर्ताओं ने फूंका जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पी लाल का पुतला 

सीतापुर। रामगढ गन्ना विकास समिति कार्यक्रम के सामने भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) टिकैत की पंचायत,धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों को हो रही विभिन्न दिक्कतों को लेकर व किसानों की समस्याओं का कोई समाधान ना होने से आजिज भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पी लाल का पुतला  फूका गया। शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा 10 मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। यूनियन के लखनऊ मन्डल उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला ने कहा कि चीनी मिल के क्रय केन्द्रों पर प्रदेश सरकार की रोक के बाद भी ट्राली से गन्ने की उतराई किसानों से बदस्तूर ली जा रही है,चीनी मिल के क्रय केन्द्रों बडे पैमाने पर घटतौली की जा रही है,रामगढ गन्ना समिति पर किसानों ने अपने घोषणा पत्र के साथ आधार,खतौनी तथा खसरा कई कई समिति के अधिकारियों द्वारा जमा कराये जा चुकें है। उसके बावजूद भी अधिकांश किसानों के रकबे फीड नही किये गये है, जिस के सैकडों किसान प्रतिदिन समिति कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर है,केन एक्ट के तहत गन्ने का भुगतान 14 दिनों में कराये जाने की मांगी की गई। समिति कर्मचारियों की लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीहट बीरम गांव निवासी मणिकांत पुत्र लक्ष्मी नरायण जिनका कोड नम्बर 3213/1313 का पुराना सट्टा निरस्त कर दिया गया है। जब कि राजस्व रिकार्ड / घोषणा पत्र भी समिति में जमा किये गये है, मजे कि बात यह है कि रामगढ चीनी मिल के अन्तर्गत क्रय केन्द्र बीहट बीरम से मणिकांत डेलीगेट भी है।  इस अवसर पर यूनियन के जिलाध्यक्ष नंद किशोर वर्मा, जिला प्रवक्ता मणिकांत त्रिपाठी, शिव कुमार यादव, ओमकार, प्रहलाद,रामदयाल राजवंशी, रामलली पाल,मुन्नी देवी, सुनीता देवी,सान्ती देवी,कन्हैया लाल सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *