हरिओम
कानपुर नगर, प्रान्तीय व्यापार मण्डल तथा समाजवादी पार्टी से जुडे व्यापारियों ने व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में जरूरतमंद नेत्रहीन बच्चों को नहेरू नगर स्थित अंध विधालय में कम्बल का वितरण किया तथा नववर्ष की बधाई चाॅकलेट देकर दी।
इस दौरान अभिमन्यु ने कहा कि कानपुर में कडाके की सर्दी है पर प्रशासन की ओर से अभी तक गरीबों, मजबूरो के लिए अलाव आदि की कोई वयवस्था नही की गयी है। रैन बसेरा व सरकारी अस्पतालों में कम्बल नही मिल रहे है। कहा जनसेवा के लक्ष्य से कम्बल वितरण का कियागया है और यह जारी रहेगा। बताया सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से प्ररेणा लेते हुए सर्दी में जरूरतमंदो की मदद का अभियान मिलकर चालाया जायेगा और अपनी हैसियत व क्षमतानुसार पूरा प्रयास किया जायेगा कि हम जरूरतमंदों के कुछ काम आ सके। प्रदेश महासचिव हरप्रीत सिंह बब्बर ने कहा जनसेवा भारतीय संस्कृति की महानता में चार चांद लगा देता है। विधालय में प्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह ने सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। मो0 शादाब ने कहा यह अभियान चलता रहेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, महासचिव हरप्रीत सिंह बब्बर, जितेन्द्र सिंह संधू, उपेन्द्र दुबे, मो0 शादाब, सुनील अग्रवाल, मो0 शाहरूख, विनय कुमार, आतम जीत सिंह, सुखबीर सिंह, अभिलाष द्विवेदी, रवि गुप्ता, पुष्कर सिंह, चंद्रशेखर, अंकुर गुप्ता आदि मौजूद रहे।