Home > राष्ट्रीय समाचार > इंडियन चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में मना वार्षिकोत्सव

इंडियन चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में मना वार्षिकोत्सव

अजय द्विवेदी
सिंगरौली | विगत दिवस बैढ़न गनियारी स्थित इंडियन चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में रंगारंग वार्षिकोत्सव मनाया गया | जिस के मुख्य अतिथि पूर्व साडा अध्यक्ष गिरीश द्विवेदी रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में सिंगरौली विधायक राम लल्लू वैश्य अश्वनी तिवारी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भाजपा विनोद चौबे रहे | कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले विद्यालय प्राचार्य जगबली गुप्ता ने आए हुए अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलन कर की | इसके बाद सभी अतिथियों का विद्यालय स्टाफ द्वारा माल्यार्पण से स्वागत-सत्कार हुआ | कार्यक्रम की शुरुआत देवों के देव महादेव के पुत्र गणेश की वंदना से हुई | इसके बाद तो कार्यक्रम की झड़ी लग गई | बच्चों द्वारा बहुत ही मनमोहक गीत नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक आदी का अभिनय बहुत ही संजीदगी के साथ पेश किया | जहां बच्चियों ने मोरनी डांस पर वही बच्चों ने डांस से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया | विद्यालय प्राचार्य जग बली गुप्ता ने बताया कि हमारा विद्यालय दोनों तरह के ज्ञान बांटता है अर्थात यह विद्यालय हिंदी मीडियम एवं इंग्लिश मीडियम दोनों रूप से संचालित होता है | वही इनके द्वारा बताया गया कि इस विद्यालय के छात्रों को राजमाता चुन कुमारी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पिछले 3 साल से लगातार परेड में प्राइस कलेक्टर के हाथों से मिल रहा है | यह हर वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले को गौरवान्वित कर रहा है | वही मुख्य अतिथि गिरीश द्विवेदी ने कहा के निश्चित रूप से यहां के बच्चे बहुत होनहार हैं | उनके क्रिया-कलाप से ऐसा महसूस भी हो रहा है | प्राचार्य बच्चों को निखारने में बहुत मेहनत की है | दूसरी तरफ इंडियन चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल के संरक्षक एवं हीरावती न्यूज़ टाइम्स के संपादक डॉ डी डी मिश्रा ने कहा कि बच्चों में सबसे पहले माता पिता को एक संस्कार डालना होगा और वह यह है कि बच्चे सबसे पहले अपने माता पिता और अपने गुरु का सम्मान करें | सबसे पहली सीख यही होना चाहिए ज्ञान की पहली सीढी भी यही है | इसलिए हमें इनके बताए मार्गों पर ही चलना चाहिए | उनकी इस बात को सभी माता पिता वहां पर आए अन्य लोगों ने भी सराहा कि वाकई ऐसा होना ही चाहिए | उक्त कार्यक्रम में महिलाओं बच्चों कि काफी भीड़ देखी गई | वही विधायक रामलल्लू ने विद्यालय को 50000 के फर्नीचर देने की घोषणा की। यह कार्यक्रम काफी लंबा चला | बता दें कि यह दोपहर 1:00 बजे से शुरू होकर देर शाम 10:00 बजे तक चला | इस अवसर पर यह रहे शामिल पूर्व सिडा अध्यक्ष गिरीश द्विवेदी विधायक सिंगरौली राम लल्लू वैश्य विद्यालय संरक्षक डॉ डी डी मिश्रा अमृत विद्यापीठ प्राचार्य अश्वनी तिवारी ओमप्रकाश तिवारी स्टार समाचार से अजय द्विवेदी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद चौबे प्रभांशु सर्राफ इत्यादि रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *